कैटरीना कैफ ने शेयर की कलरफुल बिकिनी में हॉट फोटो, फराह खान ने किया यह कमेंट
Photo : Instagram
इस तस्वीर में मल्टीकलर बिकिनी पहने हुए नजर आ रही है। नो मेकअप लुक में कैटरीना काफी हॉट लग रही हैं। वायरल हो रही इस तस्वीर में कैटरीना की स्माइल उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रही है। फैंस के साथ-साथ सेलेब्रिटीज भी उनकी इस तस्वीर पर जमकर कमेंट कर रहे हैं।
कैटरीना की इस तस्वीर पर कमेंट करते हुए फराह खान ने लिखा, 'आप 12 साल छोटी लग रही हैं।' वहीं जोया अख्तर ने लिखा, 'हैप्पी गर्ल्स आर द प्रिटिएस्ट।'
Photo : Instagram
कैटरीना कैफ के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह इन दिनों रोहित शेट्टी की फिल्म 'सूर्यवंशी' की शूटिंग कर रही हैं। इस फिल्म में वह अक्षय कुमार के अपोजिट नजर आएंगी। यह फिल्म 2020 में रिलीज होगी।

