1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. kasautii zindagii kay actor pracheen chauhan gets bail in molestation case

'कसौटी जिंदगी की' के एक्टर प्राचीन चौहान को मिली जमानत, छेड़छाड़ का लगा है आरोप

Kasautii Zindagii Kay
पॉपुलर टीवी शो 'कसौटी जिंदगी की' एक्टर प्राचीन चौहान को मुंबई पुलिस ने बिती रात गिरफ्तार किया था। एक्टर पर छेड़छाड़ का आरोप लगा है। एक्टर के खिलाफ पीड़िता ने मलाड पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाई है।


प्राचीन के खिलाफ पुलिस ने आईपीसी की धारा 354, 342, 323, 506 (2) के तहत केस दर्ज किया था। अब खबर आ रही है कि प्राचीन को जमानत मिल गई है। 
 
प्राचीन ने एकता कपूर के शो 'कसौटी जिंदगी की' से टीवी इंडस्ट्री में डेब्यू किया था। शो में उन्होंने सुब्रतो बसु का किरदार निभाया था। इसके बाद उन्होंने कुछ झुकी पलकें, सिंदूर तेरे नाम का, सात फेरे और मात-पिता के चरणों में स्वर्ग जैसे कई टीवी सीरियलों में काम किया है। 
 
प्राचीन चौहान इन दिनों यूट्यूब पर 'शिट्टी आइडियाज ट्रेंडिंग' वेब सीरीज में छवि मित्तल और पूजा गौर के साथ काम कर रहे है। उनकी भूमिका को दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं।
 
गौरतलब है कि कुछ दिनों पहले एकता कपूर के शो नागिन के एक्टर पर्ल वी पुरी को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया था। पर्ल पर एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म का आरोप लगा है। पर्ल भी इन दिनों जमानत पर जेल से बाहर है।
 
अगला लेख
जब कंडोम के एड में नजर आए रणवीर सिंह, ऐसा था पिता का रिएक्शन