1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. karnatakas sini shetty crowned miss india world 2022

कर्नाटक की सिनी शेट्टी बनीं 'मिस इंडिया 2022', 31 हसीनाओं को मात देकर जीता ताज

Sini Shetty
भारत को अपनी नई ब्यूटी क्वीन मिल गई है। कर्नाटक की सिनी शेट्टी ने फेमिना मिस इंडिया 2022 का ताज अपने नाम करलिया है। 31 फाइनलिस्ट को मात देने के बाद सिनी ने अपने नाम ये ताज किया है। राजस्थान की रूबल शेखावत फर्स्ट रनरअप बनीं वहीं उत्तर प्रदेश की शिनाता चौहान सेकेंड रनरअप रहीं।

 
सिनी शेट्टी की उम्र 21 साल है। सिनी का जन्म मुंबई में हुआ था, लेकिन वो कर्नाटक की रहने वाली हैं। उनके पास अकाउंटिंग और फाइनेंस में बैचलर्स की डिग्री है और फिलहाल वो सीएफए का एक प्रोफेशनल कोर्स कर रही हैं। सिनी को डांस का भी शौक है उन्होंने 4 साल की उम्र से ही भरतनाट्यम सीखना शुरू कर दिया था। 
 
इस ग्रैंड फिनाले इवेंट कई बॉलीवुड हस्तियों ने शिरकत की। जिसमें मलाइका अरोरा, नेहा धूपिया, कृति सेनन, मनीष पॉल, राजकुमार राव और डीनो मोरिया जैसी कई बॉलीवुड हस्तियों का नाम शामिल है। कृति सेनन और लॉरेन गॉटलिब अपने स्टनिंग परफॉर्मेंस में इवेंट में चार चांद लगा दी।
 
अगला लेख
"Facebook" and "Whatsapp" : पति-पत्नी का सच्चा चुटकुला