सम्बंधित जानकारी
- माही विज और जय भानुशाली को कुक ने दी जान से मारने की धमकी, एक्ट्रेस बोलीं- अपनी बेटी के लिए डर रही हूं...
- संतुलन पाने के लिए एक पैर पर घंटो खड़ा रहा मेरा बेटा, रूट के पिता ने बताया राज
- 6 महीने के अंदर वापस टेस्ट के बेस्ट बल्लेबाज बने जो रूट, इस कंगारू से निकले आगे
- टेस्ट में बेस्ट बनने से 1 कदम दूर जो रूट, रैंकिंग में पहुंचे दूसरे स्थान पर
- 5 साल में रिकॉर्ड 64 टेस्ट की कप्तानी जो रूट के लिए बन गई थी जहर का घूंट
माही विज-जय भानुशाली का कुक गिरफ्तार, कपल को दी थी बेटी समेत जान से मारने की धमकी | jay bhanushali mahi vij cook arrested by police
टीवी के पॉपुलर कपल माही विज और जय भानुशाली और उनकी 2 साल की बेटी को हाल ही में उनके कुक ने जान से मारने की धमकी दी थी। इसके बाद जय और माही ने पुलिस में एफआईआर दर्ज कराई थी। इसके बाद पुलिस ने कुक को गिरफ्तार कर लिया है।
गिरफ्तार किए गए शख्स की पहचान संतोष यादव के रूप में हुई है। आरोपी जुहू में नेहरू नगर का निवासी है। आरोपी को आईपीसी की धारा 509, 504, और 506 के तहत गिरफ्तार किया गया है। मुंबई पुलिस प्रवक्ता डीसीपी संजय लाटेकर ने इस घटना में गिरफ्तारी की पुष्टि की है।
खबरों के अनुसार कुक ने कथित तौर पर एक्ट्रेस की बेटी तारा को खंजर से मारने की धमकी दी थी। इस घटना के बाद कपल काफी डर गया था। पुलिस के मुताबिक कपल ने ट्विटर के जरिए पुलिस से संपर्क किया था और और इसके बाद ओशिवारा पुलिस स्टेशन में प्राथमिकी दर्ज करवाई थी।
माही विज ने बताया था, कुक को रखे हुए बस 3 दिन ही हुए थे और हमें पता चल गया था कि वो चोरी कर रहा है। मैंने जय को इसके बारे में बताने का इंतजार किया। जैसे ही जय आया, वो कुक के साथ बिल सेटल करने लगा। लेकिन कुक को पूरे महीने का पैसा चाहिए था। जब जय ने इसकी वजह पूछी तो उसने कहा- 200 बिहारी लाकर खड़ा कर दूंगा।
