बुधवार, 16 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. kareena kapoor remembers rishi kapoor share a video with saif ali khan
Written By
Last Modified: शुक्रवार, 1 मई 2020 (14:24 IST)

ऋषि कपूर की याद में करीना कपूर ने शेयर किया खास वीडियो, चिंटू अंकल के साथ दिखे सैफ अली खान

Rishi Kapoor
हिन्दी सिनेमा के सदाबहार एक्टर ऋषि कपूर का इस दुनिया से जाना इंडस्ट्री के लिए बहुत बड़ी क्षति है। उनके अचानक निधन से सभी सदमे में हैं। लॉकडाउन के चलते ऋषि के अंतिम संस्कार में कुछ लोग ही शामिल हो पाए। एक्ट्रेस करीना कपूर पिता रणधीर कपूर और पति सैफ अली खान के साथ मौजूद थीं।

 
सोशल मीडिया पर भी फैंस के अलावा कपूर फैमिली के लोग ऋषि कपूर से जुड़ी यादें साझा कर रहे हैं। करीना की ऋषि के साथ अच्छी बॉन्डिंग थी। अब करीना ने चाचा ऋषि को याद करते हुए सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया है। 
 
करीना कपूर ने ऋषि कपूर का जो वीडियो शेयर किया है वह फिल्म 'हम तुम' का है। इस फिल्म में ऋषि के साथ उनके पति सैफ अली खान ने भी काम किया है। वीडियो में ऋषि कपूर पियानो बजाते हुए अपना हिट सॉन्ग 'मैं शायर तो नहीं' गा रहे हैं। वहीं, सैफ अली खान उनका साथ दे रहे हैं। वीडियो को शेयर करते हुए करीना ने हार्ट का इमोजी भी पोस्ट किया। 
 
इस वीडियो से पहले करीना ने चिंटू अंकल की एक तस्वीर भी शेयर की थी। तस्वीर में ऋषि कपूर और रणधीर कपूर साथ नजर आ रहे हैं। उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'मैं जानती हूं ये सबसे अच्छे लड़के हैं, पापा और चिंटू अंकल।' 
 
गौरतलब है कि ऋषि कपूर बीते दो साल से ल्यूकेमिया से जंग लड़ रहे थे। 29 अप्रैल को तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें मुंबई के एचएन रिलायंस अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
ये भी पढ़ें
ऋषि कपूर का आखिरी वीडियो वायरल करने वालों पर भड़के अर्जुन कपूर, बोले-आगे होने की दौड़ में मानवता न खोएं