मंगलवार, 23 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Karan Johar to launch Alia Bhatt bestie in netflix original Guilty
Written By
Last Updated : मंगलवार, 23 जुलाई 2019 (17:38 IST)

आलिया के बाद उनकी बेस्टफ्रेंड को लॉन्च करेंगे करण जौहर, वेब फिल्म ‘Guilty’ में मिला अहम रोल

आलिया के बाद उनकी बेस्टफ्रेंड को लॉन्च करेंगे करण जौहर, वेब फिल्म ‘Guilty’ में मिला अहम रोल - Karan Johar to launch Alia Bhatt bestie in netflix original Guilty
निर्माता-निर्देशक करण जौहर जल्द ही एक्ट्रेस आलिया भट्ट की बेस्टफ्रेंड आकांक्षा रंजन कपूर को लॉन्च करने वाले हैं। धर्मा प्रोडक्शन की सहयोगी कंपनी धर्माटिक नेटफ्लिक्स के लिए एक फिल्म बना रही है और खबर है कि आकांक्षा की लॉन्चिंग इसी फिल्म से होगी। आपको बता दें कि साल 2012 में करण जौहर ने फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ से आलिया भट्ट को भी लॉन्च किया था।
 
आकांक्षा मशहूर टीवी शो निर्माताओं शशि रंजन और अनु रंजन की बेटी हैं। आकांक्षा हाल ही में अपारशक्ति खुराना के म्यूजिक सिंगल तेरे नैना के वीडियो में नजर आई थीं। इसके अलावा वह टीवी पर डिकोडेड नाम से एक फैशन शो भी कर चुकी हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Kanch (@akansharanjankapoor) on



आलिया और आकांक्षा बचपन की दोस्त हैं और कई मौकों पर आकांक्षा ने आलिया के साथ अपनी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर शेयर की हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Kanch (@akansharanjankapoor) on



 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Kanch (@akansharanjankapoor) on



करण जौहर जिस वेब फिल्म के जरिये आकांक्षा को लॉन्च करने वाले हैं उसका नाम ‘गिल्टी’ है और एक्ट्रेस कियारा आडवाणी इसमें लीड रोल में नजर आएंगी। फिल्म की शूटिंग इन दिनों दिल्ली में चल रही है।
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Kanch (@akansharanjankapoor) on



अकांक्षा के रोल को लेकर करण ने बताया कि ‘गिल्टी’ में अकांक्षा का रोल उतना ही दमदार है जितना कियारा का।
 
फिल्म की कहानी कैंपस स्टोरी है जिसमें कॉलेज के सबसे मशहूर लड़के पर कॉलेज की ही एक छात्रा रेप का आरोप लगा देती है। आकांक्षा रेप का आरोप लगाने वाली इस छात्रा का रोल निभाएंगी। वहीं, कियारा फिल्म में हीरो के दोस्त के रोल में दिखेंगी जो उसकी मदद करती है।
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Kanch (@akansharanjankapoor) on



रुचि नरेन के निर्देशन में बन रही ‘गिल्टी’ सच के विभिन्न पहलुओं को तलाशने का प्रयास करेगी। रुचि नरेन को ‘हजारों ख्वाहिशें ऐसी’ और ‘कलकत्ता मेल’ जैसी फिल्मों की पटकथा लिखने के लिए जाना जाता है। एक निर्देशक के रूप में, उन्होंने ‘कल: येस्टरडे और टूमॉरो’ और ‘हनुमान दा दमदार जैसी फिल्मों में काम किया है। फिल्म ‘गिल्टी’ इस साल के अंत में नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।
ये भी पढ़ें
बॉक्स ऑफिस पर इस शुक्रवार अर्जुन पटियाला और जजमेंटल है में होगी जंग