सम्बंधित जानकारी
- वेब सीरीज में साथ नजर आएंगी शेफाली शाह और शबाना आजमी
- क्या Netflix की वेब सीरीज ‘Leila’ भारत के भविष्य की चेतावनी है?
- क्या हर पाकिस्तानी आतंकवादी होता है...इस सवाल का जवाब देगी दीया मिर्जा की वेब सीरीज ‘काफिर’
- 'फिक्सर' के सेट पर गुंडों के हमले में बाल-बाल बचीं एक्ट्रेस माही गिल, कई क्रू मेंबर घायल
- अमेज़न प्राइम वीडियो ने "फ़ोर मोर शॉट्स प्लीज!" के दूसरे सीजन को दिखाई हरी झंडी
सुजॉय घोष की हॉरर मिस्ट्री 'टाइपराइटर' : भुतहा बंगले की आत्माओं को कैद करने की कहानी
डिजिटल दिग्गज नेटफ्लिक्स ने अपनी अगली वेब सीरीज ‘टाइपराइटर’ की घोषणा कर दी है। ‘टाइपराइटर’ एक हॉरर मिस्ट्री है, जिसकी कहानी हॉन्टेड हाउस ‘बर्तेज विला’ में होने वाली घटनाओं के इर्द-गिर्द घूमती है। फिल्म निर्माता सुजॉय घोष इस वेब सीरीज का निर्देशन कर रहे हैं।
यह हॉरर मिस्ट्री सीरीज 19 जुलाई को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। इसकी जानकारी नेटफ्लिक्स के ट्विटर हैंडल से दी गई है। इसके साथ ही मेकर्स ने 15 सेकंड का टीजर भी शेयर किया है।
The gates to h̵e̵l̵l̵ Bardez Villa open soon. #Typewriter premiers 19 July. pic.twitter.com/khIyoQ7sL7
— Netflix India (@NetflixIndia) June 26, 2019
गोवा में फिल्माई इस सीरीज में पालोमी घोष, समीर कोचर और पूरब कोहली मुख्य भूमिकाओं में हैं। इसमें अर्ण शर्मा, आर्यांश मालवीय, मिल्कैल गांधी और पलाश कांबले भी हैं, जो सीरीज में घोस्ट हंटर्स बनना चाहते हैं और वे अपने पड़ोस के भूतहा बंगले ‘बर्तेज विला’ की आत्माओं को कैद करना चाहते हैं।
‘टाइपराइटर’ के अलावा, इस साल नेटफ्लिक्स की कई अन्य ऑरिजनल सीरीज रिलीज होने वाली हैं जैसे- ‘बाहुबली: बिफोर द बिगनिंग’, ‘बार्ड ऑफ ब्लड’ और ‘मिडनाइट्स चिल्ड्रन’ और ‘क्रॉकोडाइल’।
फोटो संदर्भ: स्क्रीनशॉट/Twitter/Netflix India
