सम्बंधित जानकारी
- 'लाल सिंह चड्ढा' के लिए करीना कपूर को देना पड़ा था ऑडिशन
- रितिक की एक्स वाइफ ने अर्सनाल गोनी पर बरसाया प्यार, शेयर किया रोमांटिक वीडियो
- दुबई में सिद्धार्थ मल्होत्रा संग बर्थडे सेलिब्रेट कर रहीं कियारा आडवाणी, देखिए तस्वीरें!
- 'पठान' के अलावा फिल्म 'जवान' में नजर आएगी दीपिका पादुकोण और शाहरुख खान की जोड़ी!
- जान से मारने की धमकी के बाद सलमान खान ने खरीदी बुलेटप्रूफ कार
क्या खत्म हो रहा है बॉलीवुड? करण जौहर बोले- अच्छी फिल्में हमेशा दर्शकों के बीच... | karan johar reaction on perceptions about bollywood being finished
इंडस्ट्री में बॉलीवुड वर्सेज साउथ का मुद्दा काफी वक्त से छिड़ा हुआ है। सोशल मीडिया पर साउथ इंडस्ट्री को बॉलीवुड से ज्यादा अच्छा बताया जा रहा है और इन बातों पर फिल्ममेकर करण जौहर ने प्रतिक्रिया दी है। करण जौहर ने बॉलीवुड खत्म हो गया जैसी धारणा को गलत बताया है।
करण जौहर ने कहा कि अच्छी फिल्में हमेशा दर्शकों के बीच अपनी जगह बना लेती हैं। बॉलीवुड खत्म हो गया है सब बकवास है। अच्छी फिल्में हमेशा काम करेंगी। 'गंगूबाई काठियावाड़ी' और 'भूल भुलैया 2' ने शानदार प्रदर्शन किया था। हमने 'जुग जुग जियो' को भी अच्छी कमाई करते हुए देखा है।
उन्होंने कहा, जो फिल्में अच्छी नहीं हैं वे कभी काम नहीं कर सकती हैं और उन्होंने कभी काम किया भी नहीं है। दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचकर लाना अब आसान नहीं रहा है। आपको ये पहले ही तय करना होगा कि आपकी फिल्म, ट्रेलर, प्रचार सब कुछ इतना अच्छा हो कि दर्शक सिनेमाघरों तक आएं। आपको अपनी पूरी ताकत लगानी होगी। यह एक चुनौती है।
करण ने कहा, कई बड़ी फिल्में आ रही हैं। हमारे पास 'लाल सिंह चड्ढा', 'रक्षाबंधन' और 'ब्रह्मास्त्र' है। फिर, रोहित शेट्टी की फिल्म सर्कस है और साल का अंत सलमान खान की फिल्म के साथ कर रहे हैं। आने वाले दिनों में देखने के लिए कई फिल्में हैं। हमारे पास लोगों का प्यार है और इसे बनाए रखने के लिए बस अब हमें अच्छा कॉन्टेंट बनाना है।
