1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. after pathaan deepika padukone to reunite with shahrukh khan in jawan

'पठान' के अलावा फिल्म 'जवान' में नजर आएगी दीपिका पादुकोण और शाहरुख खान की जोड़ी!

Deepika Padukone
बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने साल 2007 में फिल्म 'ओम शांति ओम' से शाहरुख खान के साथ इंडस्ट्री में कदम रखा था। अब दीपिका जल्द ही एक बार फिर फिल्म 'पठान' में शाहरुख खान के साथ नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में दीपिका शाहरुख के साथ जबरदस्त एक्शन करती नजर आएंगी।

 
वहीं अब ताजा खबरों के अनुसार 'पठान' के अलावा दीपिका और शाहरुख की जोड़ी फिल्म 'जवान' में भी साथ नजर आएगी। पिंकविला की रिपोर्ट के अनुसार, शाहरुख खान और फिल्मकार एटली के साथ 'जवान' में दीपिका को कास्ट करने के लिए बातचीत चल रही है। 
 
बताया जा रहा है कि इस फिल्म में दीपिका का छोटा लेकिन अहम किरदार होने वाला है। इस बारे में मीटिंग्स की जा रही हैं जिसमें रोल और डेट्स पर चर्चा चल रही है। शाहरुख और एटली की मुलाकात हाल ही में दीपिका के साथ हैदराबाद में हुई थी। 
 
फिल्म 'जवान' में शाहरुख खान के अलावा राणा दग्गुबाती, सुनील ग्रोवर, सान्या मल्होत्रा, नयनतारा जैसे कलाकार भी अहम किरदारों में नजर आने वाले हैं। यह फिल्म 2 जून, 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।
 
अगला लेख
जान से मारने की धमकी के बाद सलमान खान ने खरीदी बुलेटप्रूफ कार