1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. Karan Johar announces new love story Chand Mera Dil ananya panday lakshya

करण जौहर ने किया रोमांटिक फिल्म चांद मेरा दिल का ऐलान, अनन्या पांडे-लक्ष्य लालवानी की दिखेगी रोमांटिक केमेस्ट्री

Karan Johar Romantic Movie
बॉलीवुड के जानेमाने फिल्मकार करण जौहर एक बार फिर बड़े पर्दे पर रोमांटिक फिल्म लेकर आ रहे हैं। उन्होंने अपनी नई फिल्म 'चांद मेरा दिल' का ऐलान कर दिया है। इस फिल्म में अनन्या पांडे एक्टर लक्ष्य लालवानी के साथ रोमांस करते नजर आने वाली हैं। 
 
मेकर्स ने फिल्म के कुछ पोस्टर शेयर किए हैं। पोस्टर्स में अनन्या और लक्ष्य का रोमांटिक अंदाज नजर आ रहा है। इन पोस्टर्स के साथ मेकर्स ने लिखा, हम एक बेहद प्यारी और भावुक प्रेम कहानी लाने की तैयारी में हैं। ऐसी प्रेम कहानी होगी, जैसी पहले कभी नहीं रही। प्यार में थोड़ा पागल होना ही पड़ता है?
 
उन्होंने लिखा, हमारे दो चांद हैं आपके लिए एक इंटेंस और बेहतरीन कहानी लाने के लिए तैयार हैं!!! प्यार में थोड़ा पागल होना ही पड़ता है..चांद मेरा दिल में नजर आएंगे अनन्या पांडे और लक्ष्य। 2025 में सिनेमाघरों में।
 
फिल्म 'चांद मेरा दिल' का निर्देशन विवेक सोनी करेंगे। यह फिल्म अगले साल सिनेमाघरों में रिलीज होगी। बता दें कि यह लक्ष्य लालवानी की दूसरी फिल्म है। लक्ष्य ने धर्मा प्रोडक्शन की ही फिल्म 'किल' से बॉलीवुड डेब्यू किया था। 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
कौन बनेगा करोड़पति 16 : अमिताभ बच्चन ने साझा किया फिल्म दीवार का दिलचस्प किस्सा