1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. rana daggubati enters rishab shetty starrer film jai hanuman

ऋषभ शेट्टी की जय हनुमान में हुई राणा दग्गुबाती की एंट्री, माइथ्री मूवी मेकर्स ने की घोषणा

Movie Jai Hanuman
माइथ्री मूवी मेकर्स की 'जय हनुमान' की घोषणा से ही यह फिल्म लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है। प्रशांत वर्मा के PVCU के तहत हनुमान की सफलता के बाद, प्रशंसक इस फिल्म के लिए बड़ी उम्मीदों से इंतजार कर रहे हैं। जय हनुमान में पौराणिक सुपरहीरो को जीवंत किया जाएगा, जो एक अनोखा सिनेमाई अनुभव का वादा करती है। 
 
हाल ही में रिलीज किए गए फिल्म से नेशनल अवॉर्ड विनिंग एक्टर ऋषभ शेट्टी के फर्स्ट लुक ने काफी चर्चा बटोरी, और अब, एक्साइटिंग न्यूज यह है कि राणा दग्गुबाती भी कास्ट में शामिल हो गए हैं।
 
राणा दग्गुबाती ने अपने सोशल मीडिया पर ऋषभ शेट्टी और निर्देशक प्रशांत वर्मा के साथ एक तस्वीर पोस्ट की है, जिससे इंटरनेट पर फिल्म के लिए फैंस का उत्साह और बढ़ गया है। उन्होंने इस तस्वीर के साथ एक खास कैप्शन में लिखा है, 'जय जय हनुमान! @rishabshettyofficial @ranadaggubati @thepvcu
 
फर्स्ट लुक पोस्टर एक नए इंडियन सुपरहीरो सिनेमैटिक यूनिवर्स की शुरुआत का संकेत देता है। ये दुनिया का सबसे बड़ा सुपरहीरो यूनिवर्स बनने का वादा करता है, जो इंडियन माइथोलॉजिकल कहानियों से जुड़ा हुआ है।
 
नवीन येरनेनी और वाई. रविशंकर द्वारा प्रोड्यूस की गई फिल्म "जय हनुमान" में हाई क्वालिटी और एक्सीलेंट टेक्निकल स्टैंडर्ड का प्रदर्शन देखने मिलने वाला है। क्योंकि इन प्रोड्यूसर्स को क्वालिटी पर ध्यान देने के लिए जाना जाता है।
 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
प्रभास और होम्बले फिल्म्स ने मिलाया हाथ, तीन बड़ी फिल्मों के साथ बड़े पर्दे पर मचाएंगे तहलका