1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. Abhishek Bachchan did a tremendous body transformation for I Want to Talk

आई वांट टू टॉक के लिए अभिषेक बच्चन ने किया जबरदस्त बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन

Film I Want To Talk
बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'आई वांट टू टॉक' को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ, जिसे दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला। शूजित सरकार के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अभिषेक अपनी भूमिका को लेकर दर्शकों को चौंकाने के लिए तैयार हैं। 
 
यह फिल्म बाप-बेटी के रिश्ते पर आधारित है, जिसमें अभिषेक एक जटिल और कई पीढ़ियों को जोड़ने वाले किरदार में नजर आएंगे, और पूरी फिल्म में उनका लुक भी काफी बदलता है। फिल्म 'आई वांट टू टॉक' में अभिषेक बच्चन ने एक पिता का रोल अदा किया है, जो कहानी के दौरान बूढ़ा होता जाता है। 
 
समय के साथ इस परिवर्तन को सटीक दिखाने के लिए, अभिषेक बच्चन ने अपने लुक्स और वजन में कई बदलाव किए हैं। शुरुआत में युवावस्था की ऊर्जा हो या एक वृद्ध पिता का थका और चिंतित स्वभाव, बच्चन ने हर चरण को बहुत प्रभावी तरीके से निभाया है।
 
'आई वांट टू टॉक' का निर्देशन शुजित सरकार ने किया है जबकि स्क्रीनप्ले और डायलॉग रितेश शाह ने लिखे हैं। रोनी लाहिरी और शील कुमार इस फिल्म के निर्माता हैं। 'आई वांट टू टॉक' 22 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
करण जौहर ने किया रोमांटिक फिल्म चांद मेरा दिल का ऐलान, अनन्या पांडे-लक्ष्य लालवानी की दिखेगी रोमांटिक केमेस्ट्री