1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. karan johar announce koffee with karan will not be returning

फैंस के लिए निराश करने वाली खबर, बंद हुआ करण जौहर का शो 'कॉफी विद करण' | karan johar announce koffee with karan will not be returning

karan johar
बीते कुछ दिनों से करण जौहर के पॉपुलर टॉक शो 'कॉफी विद करण' के अगले सीजन के शुरू होने की खबरें सामने आ रही थी। लेकिन अब फैंस के लिए एक निराश करने वाली खबर सामने आई है। 6 सफल सीजन के बाद अब यह शो समाप्त हो गया है। करण जौहर ने खुद इस बात की जानकारी दी है।

 
करण जौहर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर करके बताया कि 'कॉफी विद करण' अपने सातवें सीजन के साथ वापसी नहीं करेगा। उन्होंने लिखा, अपने 6 सीजन पूरे कर चुका 'कॉफी विद करण' मेरे और आपके जीवन का एक हिस्सा रहा है। 
 
करण ने लिखा, हमने इस शो के जरिए लोगों पर प्रभाव डाला और पॉप संस्कृति के इतिहास में अपना स्थान बनाया। इसलिए, मैं भारी मन से यह घोषणा करना चाहता हूं कि 'कॉफी विद करण' अब वापस नहीं आएगा।
 
करण जौहर की इस घोषणा के बाद जहां कई फैंस और सेलेब्स दुख जाहिर कर रहे हैं। वहीं कुछ यूजर्स ने इसके बंद होने पर खुशी जताई है। बता दें कि कॉफी विद करण एक चिट-चैट शो है, जहां बॉलीवुड सेलेब्स आते हैं और करण जौहर उनसे बातें करते हैं। साल 2004 में स्टार वर्ल्ड टीवी चैनल पर शुरू हुए इस शो के 2019 तक 6 संस्करण आ चुके हैं।
 
अगला लेख
ब्रेकअप की खबरों के बीच साथ नजर आए कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा