शनिवार, 27 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. karan deol and abhay deol film velle trailer is out
Written By
Last Modified: गुरुवार, 18 नवंबर 2021 (16:54 IST)

करण देओल की फिल्म 'वेल्ले' का मजेदार ट्रेलर हुआ रिलीज

करण देओल की फिल्म 'वेल्ले' का मजेदार ट्रेलर हुआ रिलीज - karan deol and abhay deol film velle trailer is out
सनी देओल के बेटे करण देओल ने फिल्म 'पल पल दिल के पास' से बॉलीवुड डेब्यू किया था। करण की डेब्यू फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाल करने में नाकामयाब हुई थी। वहीं अब करण देओल फिल्म 'वेल्ले' में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में करण देओल अपने चाचा अभय देओल के साथ नजर आने वाले हैं।

 
हाल ही में इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया है। ट्रेलर में अभय देओल मौनी रॉय को कहानी सुनाते नजर आ रहे हैं। 2 मिनट लंबे ट्रेलर की शुरूआत करण से होती है, जिसे 'वेला' बताया जाता है। वह और उसके दोस्त स्कूल में एक लड़की रिया से टकरा जाते है। 
 
तीनों की रिया से दोस्ती हो जाती है। लड़की के पिता को सबक सिखाने के लिए ये तीनों लड़की की सहमति से उसे किडनेप करने का प्लान बनाते हैं, लेकिन गड़बड़ हो जाती है। जिसके बाद कहानी में ट्विस्ट आता है। ट्रेलर के अंत में दिख रहा है कि अभय देओल ये कहानी मौनी रॉय को सुना रहे हैं।
 
फिल्म 'वेल्ले’ का निर्माण अजय देवगन करेंगे, वहीँ निर्देशन देवेन मुंजाल करेंगे। यह एक क्राइम कॉमेडी फिल्म है। फिल्म में करण और अभय देओल के अलावा अन्या सिंह, सावंत सिंह प्रेमी, विशेष तिवारी अहम किरदारों में दिखेंगे। वहीं फिल्म में मौनी रॉय का भी स्पेशल एपीयरेंस होगा। फिल्म अगले महीने 10 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 
 
ये भी पढ़ें
सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म 'योद्धा' में नजर आ सकती हैं जाह्नवी कपूर और अनन्या पांडे