1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. Siddharth Malhotra movie Yodha Janhvi Kapoor and Ananya Pandey will be heroine

सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म 'योद्धा' में नजर आ सकती हैं जाह्नवी कपूर और अनन्या पांडे

Yodha
सिद्धार्थ मल्होत्रा एक्शन करते हुए ज्यादा जमते हैं। यही कारण है कि सिद्धार्थ के गॉडफादर अपने हीरो के लिए एक्शन फ्रेंचाइज 'योद्धा' नाम से बनाने जा रहे हैं जिसकी अनाउंसमेंट आज हुई है। यानी योद्धा सीरिज की फिल्में लगातार देखने को मिलेंगी। वैसे भी 'शेरशाह' की कामयाबी के बाद सिद्धार्थ के ठंडे करियर में उबाल आ गया है। 
 
योद्धा का निर्देशन सागर आम्ब्रे और पुष्कर ओझा करेंगे। फिल्म की रिलीज डेट भी अनाउंस हो गई है। 11 नवंबर 2022 को रिलीज होगी। दो पोस्ट भी सामने आए हैं। एक में सिद्धार्थ गन लेकर निशाना लगा रहे हैं। दूसरे में सिद्धार्थ का तनावग्रस्त फोटो है। दोनों पोस्टर्स अच्छे लग रहे हैं। 

 
मेकर्स ने यह बात कही है कि फिल्म में दो हीरोइन होंगी जिनके बारे में आने वाले दिनों में बताया जाएगा। सवाल यह है कि हीरो तय हो गया तो लगे हाथ हीरोइन के नाम भी बता देना थे? 
 
फिल्म से जुड़े सूत्रों का कहना है कि हीरोइन लगभग तय है। चूंकि बात फाइनल नहीं हुई इसलिए कुछ दिनों में इस बारे में बताया जाएगा। 
 
कौन हैं दो हीरोइन? 
सूत्र का कहना है - 'जाह्नवी कपूर का नाम तय है। करण ने ही उन्हें बॉलीवुड में पहला अवसर दिया था। जाह्नवी के साथ उनके बेहतरीन संबंध है और जाह्नवी हीरोइन के रूप में सिद्धाथा को साथ नजर आएंगी। 

 
जहां तक दूसरी हीरोइन का सवाल है तो वो अनन्या पांडे हो सकती हैं। अनन्या ने भी करण के घरेलू बैनर से शुरुआत की थी। उनका नाम भी तय ही मानिए। 

 
ये दोनों हीरोइनें सिद्धार्थ के साथ रोमांस करती नजर आएंगी, लेकिन जाह्नवी का रोल बड़ा और दमदार होगा। हालांकि एक्शन फिल्मों में हीरोइन के लिए ज्यादा अवसर नहीं होते हैं, लेकिन जाह्नवी एक्शन करती दिखाई दे सकती हैं। 
अगला लेख
करण देओल की फिल्म 'वेल्ले' का मजेदार ट्रेलर हुआ रिलीज