बुधवार, 2 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. mouni roy hot bikini photos viral on social media
Written By
Last Updated : गुरुवार, 18 नवंबर 2021 (17:20 IST)

टीवी की 'नागिन' मौनी रॉय का हॉट अंदाज, बिकिनी पहन दिए जबरदस्त पोज

TV Naagin
टीवी और बॉलीवुड एक्ट्रेस मौनी रॉय सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर अपनी हॉट अदाओं से इंटरनेट का तापमान बढ़ाती रहती हैं। मौनी रॉय ने एक बार फिर अपनी बिकिनी तस्वीरों से इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है।
 
मौनी रॉय ने ब्लैक और येलो कलर की बिकिनी में अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। ब्लैक कलर की बिकिनी में वह पूल में चिल करती नजर आ रही हैं।
इन तस्वीरों में उनका बोल्ड और ग्लैमरस अंदाज देखने को मिल रहा है। इन बिकिनी तस्वीरों में एक्ट्रेस का खूबसूरत फीगर साफ नजर आ रहा है। 
 
वहीं येलो कलर की बिकिनी में मौनी रॉय समुद्र किनारे खुले आसमान के पोज देती हुई दिख रही हैं। मौनी रॉय इन दिनों छुट्टियों का मजा ले रही हैं।
 
तस्वीरों में मौनी रॉय जबरदस्त पोज देती नजर आ रही हैं। फैंस मौनी की इन तस्वीरों को खूब पसंद कर रहे हैं और जमकर कमेंट कर रहे हैं।
 
मौनी रॉय अक्सर फैंस के साथ अपनी हॉट एंड ग्लैमरस तस्वीरें शेयर करती हैं। मौनी रॉय इन दिनों अपनी शादी की खबरों को लेकर भी छाई हुई हैं। बताया जा रहा है कि अगले साल की शुरुआत में मौनी रॉय दुबई के एक बिजनेसमैन संग शादी के बंधन में बंध जाएंगी।
 
बता दें कि मौनी रॉय को टीवी सीरियल 'नागिन' से जबरदस्त लोकप्रियता मिली थी। वह गोल्ड और मेड इन चाइना जैसी कई फिल्मों में नज़र आ चुकी हैं। मौनी जल्द ही अयान मुखर्जी की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में दिखेंगी। इस फिल्म में वह निगेटिव रोल निभाएंगी। इसके अलावा वह फिल्म 'वेल्ले' में भी दिखेंगी।
 
ये भी पढ़ें
करोड़ों का व्यापार है तुम्हारा : लोटपोट कर देगा चुटकुला