1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. kannada tv actor susheel gowda dies by suicide

सुशांत के बाद एक और एक्टर ने की आत्महत्या, फैंस हुए हैरान

Sushant Singh Rajput
बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के निधन की खबर से लोग उबरे भी नहीं थे कि एक और एक्टर के सुसाइड की खबर सामने आ गई। कन्नड़ टीवी इंडस्ट्री के जाने माने अभिनेता सुशील गौड़ा ने ख़ुदकुशी कर ली है। सुशील ने अपने होमटाउन मंड्या में सुसाइड की है।

 
सुशील की मौत का कारण अभी सामने नहीं आया है। खबर के मुताबिक सुशील ने मंगलवार को अपने घर में आत्महत्या कर ली। अभी तक उनकी आत्महत्या का कारण साफ़ नहीं हो पाया है। सुशील के निधन की खबर से उनके फैंस और परिजन सभी लोग हैरान है।

सुशील की उम्र 30 साल के करीब बताई जा रही है। उन्होंने कई टीवी शोज में काम किया था। वो लोगों के बीच अपने काम की वजह से काफी मशहूर थे। एक्टर होने के साथ-साथ वो एक फिटनेस ट्रेनर भी थे। 
 
सुशील गौड़ा की मौत की ख़बर सुनकर उनके को-स्टार दुनिया विजय भी हैरान रह गए हैं। सुशील को याद करते हुए विजय ने फेसबुक पर लिखा, जब मैंने पहली बार उन्हें देखा तो मुझे लगा कि वो एक हीरो मैटेरियल है। फिल्म रिलीज़ होने से पहले ही, उन्होंने हमें बहुत जल्दी छोड़ दिया है।
 
समस्या चाहे जो भी हो, लेकिन आत्महत्या उसका जवाब नहीं है। मुझे लगता है कि इस साल मौतों की श्रृंखला समाप्त नहीं होगी। ये इसलिए नहीं है कि कोरोना वायरस से लोग डरते हैं, बल्कि लोग विश्वास खो रहे हैं क्योंकि उनके पास नौकरी नहीं है, जो उन्हें जीवन जीने के लिए पैसे देती है। संकट को दूर करने के लिए आज के वक़्त में मज़बूत बने रहना बहुत ज़रूरी हैस
 
बता दे कि सुशील गौड़ा की फिल्म 'सलगा' रिलीज़ होने वाली है। इस फ़िल्म में वो एक पुलिस अधिकारी की भूमिका में नज़र आएंगे। इस फ़िल्म में दुनिया विजय लीड रोल में हैं।
 
अगला लेख
बिजली का करंट : Gupta jee का मजेदार जोक