1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. kannada actor sanchari vijay passes away after road accident

कन्नड़ एक्टर संचारी विजय का निधन, परिवार ने लिया अंगदान करने का फैसला

Kannada Actor
राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार विजेता कन्नड़ अभिनेता संचारी विजय का निधन हो गया है। 38 वर्षीय संचारी विजय का बीते शनिवार बेंगलुरु के पास रोड एक्सीडेंट हो गया था, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे।
 
संचारी विजय का इलाज कर रहे डॉक्टरों ने उन्हें ब्रेन डेड घोषित कर दिया। वह सर्जरी के बाद कोमा में चले गए थे। उनके परिवार ने उनके अंग दान करने का फैसला किया है।
 
खबरों के अनुसार संचारी विजय के भाई सिद्धेश ने कहा, उनके दिमाग ने काम करना बंद कर दिया था, इसलिए हमने उनके अंग दान करने का फैसला किया है। विजय हमेशा समाज की सेवा करने में विश्वास रखते थे, जिसे हम उनके अंगदान कर पूरा कर रहे हैं।
 
बताया जा रहा है संचारी विजय के साथ उनका एक दोस्त भी घायल हुआ था। उनकी बाइक बिजली के खंभे से टकरा गई थी। बारिश के कारण गीली सड़क होने की वजह से उनकी बाइक फिसल गई थी।
 
अगला लेख
सुशांत सिंह राजपूत: धोनी के बाद इस क्रिकेटर की बायोपिक करना चाहते थे