सम्बंधित जानकारी
- 'तारक मेहता' की दयाबेन का यह रूप देख फैंस हुए हैरान, बोल्ड अंदाज में डांस करती नजर आईं दिशा वकानी
- 'आदिपुरुष' ने इस मामले में तोड़ा प्रभास की ही फिल्म 'बाहुबली 2' का रिकॉर्ड!
- सुशांत के नाम इन एक्ट्रेसेस से जुड़े थे, क्या अंकिता से था ‘पवित्र रिश्ता’?
- सुशांत सिंह राजपूत पुण्यतिथि : एक्टर को याद कर भावुक हुए कई सेलेब्स
सुशांत सिंह राजपूत: धोनी के बाद इस क्रिकेटर की बायोपिक करना चाहते थे
सुशांत सिंह राजपूत को आज दुनिया से बिदा हुए एक साल पूरा हो गया है। इस मौके पर उन्हें उनके प्रशंसक भावुक होकर अपनी-अपनी तरह से याद कर रहे हैं। 14 जनवरी 2020 को सुशांत की मृत्यु हो गई थी। वे अपने फ्लैट में मृत पाए गए थे। जिसने भी यह खबर सुनी उसे यकीन नहीं हुआ। सुशांत सिंह राजपूत केस की जांच प्रवर्तन निदेशालय, सीबीआई और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने की। अभी भी चल रही है।
सुशांत को लेकर कई खुलासे हुए थे। जिसमें से एक यह था कि महेंद्र सिंह धोनी पर आधारित बायोपिक एमएस धोनी- द अनटोल्ड स्टोरी करने के बाद सुशांत भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली की बायोपिक बनाना चाहते थे। जिसमें वे खुद सौरव गांगुली का किरदार निभाना चाहते थे। इसके लिए उन्होंने सौरव से बातचीत की थी।
सौरव को धोनी में सुशांत का काम पसंद आया था, लेकिन उन्होंने यह कह कर सुशांत को अपने पर बायोपिक बनाने से रोका कि दर्शक धोनी के रूप में पहले ही सुशांत को पसंद कर चुके हैं इसलिए सौरव के रूप में सुशांत को दर्शक पसंद नहीं कर पाएंगे। इसलिए सुशांत का ये बायोपिक नहीं बना पाए।
सुशांत सिंह राजपूत 12 कैरेक्ट र वाली एक फिल्मय पर काम करना चाहते थे। स्वामी विवेकानंद, मदर टेरेसा, महात्मा गांधी जैसे किरदारों को एक फिल्म में लाना चाहते थे। लेकिन यह ख्वाहिश भी अधूरी रह गई।
