बुधवार, 24 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. kanika kapoor tied the knot with boyfriend gautam wedding photos viral
Written By
Last Modified: शनिवार, 21 मई 2022 (10:58 IST)

शादी के बंधन में बंधीं 'बेबी डॉल' सिंगर कनिका कपूर, वेडिंग तस्वीरें वायरल

शादी के बंधन में बंधीं 'बेबी डॉल' सिंगर कनिका कपूर, वेडिंग तस्वीरें वायरल  | kanika kapoor tied the knot with boyfriend gautam wedding photos viral
Photo - Twitter
'बेबी डॉल' सिंगर कनिका कपूर शादी के बंधन में बंध गई हैं। कनिका ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड गौतम संग लंदन में सात फेरे लिए। कनिका की वेडिंग तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है।

 
तस्वीरों में कनिका दुल्हन के रूप में कहर ढा रही हैं तो वहीं गौतम भी अपनी पत्नी कनिका को लुक्स के मामले में कड़ी टक्कर दे रहे हैं। कनिका ने शादी में पिंक कलर का खूबसूरत लहंगा पहना। कनिका के लहंगे पर सफेद कढ़ाई का वर्क किया हुआ था।
 
कनिका ने अपने ब्राइडल लुक को भारी ज्वैलरी और मेकअप से पूरा किया। वहीं गौतम ने क्रीम कलर की शेरवानी पहनी थी। इसके साथ उन्होंने कनिका से मैच करता हार पहना था। गौतम अपने इस वेडिंग लुक में काफी हैंडसम लग रहे थे।
 
बता दें कि कनिका कपूर के पति गौतम एक एनआरआई बिजेनसमैन हैं। कनिका की यह दूसरी शादी है। उनकी पहली शादी एनआरआई राज चंदौक से हुई थी। पहली शादी से कनिका के 3 बच्चे हैं।
 
ये भी पढ़ें
कार्तिक आर्यन ने वह किया जो कई बड़े सितारे नहीं कर सके, 'भूल भुलैया 2' की बड़े पैमाने पर ओपनिंग!