1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. kangana ranaut to play noti binodini in biopic

कंगना रनौट के हाथ लगी बायोपिक फिल्म, पर्दे पर निभाएंगी 'नटी बिनोदिनी' का किरदार

kangana ranaut
बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौट इन दिनों अपनी फिल्म 'इमरजेंसी' को लेकर सुर्खियों में हैं। इस फिल्म में वह पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का किरदार निभाने वाली हैं। वहीं अब कंगना के साथ एक बायोपिक फिल्म भी लग गई है। कंगना बंगाल की प्रतिष्ठित थिएटर सुपरस्टार में से एक नटी बिनोदिनी की बायोपिक में काम करती नजर आएंगी।
 
कंगना रनौत ने बताया है कि वह जल्द ही बंगाल की सबसे प्रतिष्ठित थिएटर सुपरस्टारों में से एक नटी बिनोदिनी की बायोपिक में काम करने जा रही हैं। इस प्रोजेक्ट को प्रकाश कपाड़िया ने लिखा है और इसको प्रदीप सरकार निर्देशित करेंगे।
 
कंगना रनौत ने कहा, मैं प्रदीप सरकार जी की बड़ी फैन रही हूं और इस उनके साथ काम करने के इस अवसर को पाकर मैं बहुत खुश हूं।यह मेरा प्रकाश कपाड़िया जी के साथ पहला प्रोजेक्ट है और मैं इस देश के कुछ महानतम कलाकारों के साथ इस जर्नी का हिस्सा बनकर बहुत उत्साहित हूं।
 
गौरतलब है कि नटी बिनोदिनी ने 12 साल की उम्र से थिएटर में एक्टिंग करना शुरू कर दिया था। उन्हें बंगाली थिएटर के पहले स्टार्स में गिना जाता है। उन्होंने अपने 11 साल के करियर में प्रमिला, सीता, द्रौपदी, राधा, आयशा, कैकेयी, मोती भाभी और कपालकुंडला सहित कई भूमिकाएं निभाईं थीं।
Edited By : Ankit Piplodiya
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
इंडियन आइडल 13 : गोविंदा ने बताया कैसे हुआ था पत्नी सुनीता से प्यार