1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. kamaal rashid khan aka krk arrested in old case of molestation

कम नहीं हो रही केआरके की मुश्‍किलें, अब छेड़खानी के आरोप में पुलिस ने किया गिरफ्तार

Kamaal Rashid Khan
अक्सर अपने बेबाक बयानों की वजह से विवादों में रहने वाले कमाल राशिद खान यानी केआरके इन दिनों मुश्किलों में घिरे हुए हैं। बीते दिनों एक विवादित ट्वीट की वजह से उन्हें पुलिस ने गिरफ्तार किया था। जिसके बाद उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था। 

 
अब केआरके को तीन साल पुराने छेडखानी के एक मामले में मुंबई पुलिस ने फिर गिरफ्तार कर लिया है। केआरके को रविवार को हॉलीडे कोर्ट में पेश किया गया, जिसके बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। केआरके पर फिटनेस ट्रेनर संग छेड़खानी करने का अरोप है।
 
खबरों के अनुसार जून 2021 में केआरके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 354 और आईपीसी 509 के तहत एक मामला दर्ज किया गया था। केआरके पर आरोप है कि उन्होंने जनवरी 2019 के पहले हफ्ते में शिकायतकर्ता का हाथ पकड़ कर उनसे सेक्सुअल फेवर की मांग की थी। 
 
इससे पहले मुंबई की मलाड पुलिस ने मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट से केआरके को गिरफ्तार किया था। जिसके बाद उन्हें बोरीवली में मजिस्ट्रेट की एक अदालत में पेश किया गया था। इस दौरान अदालत ने पुलिस हिरासत में दिए जाने के पुलिस के अनुरोध को खारिज करते हुए केआरके को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया था।
 
अगला लेख
नशे की हालत में पूनम पांडे ने पब में की ऐसी हरकत, वीडियो देख भड़के यूजर्स