1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. kajol takes break from social media deletes all posts

काजोल ने सोशल मीडिया से लिया ब्रेक, बोलीं- मुश्किल दौर से गुजर रही हूं... | kajol takes break from social media deletes all posts

Kajol
kajol takes break from social media: बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल की सोशल मीडिया पर जबरदस्त फैन फॉलोइंग हैं। एक्ट्रेस फैंस के साथ अपनी तस्वीरें और पर्सनल लाइफ की जानकारी शेयर करती रहती हैं। उनके इंस्टाग्राम पर 14.4 मिलियन फॉलोअर्स हैं। वहीं अब काजोल ने एक ऐसा फैसला लिया है जिससे उनके फैंस थोड़ा परेशान हो सकते हैं। 
 
काजोल ने सोशल मीडिया से ब्रेक लेने का फैसला किया है। एक्ट्रेस इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट कर इस बात की जानकारी फैंस को दी। इसके साथ ही काजोल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से सारे पोस्ट हटा दिए है। उनकी प्रोफाइल पर बस एक पोस्ट नजर आ रहा है, जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, 'सोशल मीडिया से ब्रेक ले रही हूं।'
 
काजोल की इस पोस्ट में लिखा है, 'वो अपनी लाइफ के मुश्किल दौर से गुजर रही हैं।' काजोल के इस पोस्ट ने उनके फैंस को परेशान कर दिया है। हर कोई यह जानना चाह रहा है कि आखिर काजोल की लाइफ में अचानक ऐसा क्या हो गया, जिससे वह इतनी परेशान हैं। 
Edited By : Ankit Piplodiya 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
नवाजुद्दीन सिद्दीकी-भूमि पेडनेकर की 'अफवाह' ओटीटी पर होने जा रही रिलीज