1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. akshay kumar film omg 2 will release on 11 august first look poster out

बॉक्स ऑफिस पर सनी देओल की 'गदर 2' से टकराएंगी अक्षय कुमार की 'ओएमजी 2', इस दिन हो रही रिलीज

OMG 2 Release Date
OMG 2 Release Date: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार इंडस्ट्री के बिजी एक्टर में से एक हैं। उनकी फिल्में बैक टू बैक रिलीज के लिए तैयार रहती हैं। हाल ही में अक्षय की फिल्म 'सेल्फी' रिलीज हुई थी। वहीं वह इन दिनों 'बड़े मियां छोटे मियां' की शूटिंग में बिजी हैं। इसी बीच अक्षय की एक और फिल्म 'ओएमजी 2' की रिलीज डेट का ऐलान हो गया है।
 
साल 2012 में रिलीज हुई अक्षय की फिल्म 'ओएमजी' में बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त सफलता हासिल की थी। इस फिल्म में अक्षय के साथ परेश रावल मुख्य किरदार में नजर आए थे। इस फिल्म में अक्षय ने श्रीकृष्ण का किरदार निभाया था। 'ओएमजी 2' में परेश रावल की जगह पंकज त्रिपाठी नरज आने वाली हैं।
 
अक्षय कुमार ने 'ओएमजी 2' का फर्स्ट लुक पोस्टर शेयर करते हुए रिलीज डेट की घोषणा की है। पोस्टर में अक्षय भगवान शिव के रूप में नजर आ रहे हैं। इस पोस्टर के साथ उन्होंने लिखा, 'आ रहे हैं हम, आइयेगा आप भी। 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।'
 
बॉक्स ऑफिस पर 'ओएमजी 2' की टक्कर सनी देओल की 'गदर 2' से होने वाली है। ओएमजी 2 में अक्षय कुमार के साथ यामी गौतम और पंकज त्रिपाठी अहम किरदार में हैं। इस बार यह फिल्म शिक्षा व्यवस्था पर आधारित होने वाली है। इस फिल्म को विपुल शाह, राजेश शाह, अश्विन वरदे और अक्षय कुमार ने मिलकर प्रोड्यूस किया है। इस फिल्म के निर्देशक अमित राय हैं। 
Edited By : Ankit Piplodiya 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
विवादों में घिरी 'गदर 2', सनी देओल ने गुरुद्वारे में अमीषा पटेल को किया किस, कानूनी एक्शन की तैयारी