शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. jubin nautiyal can marrying kabir singh actress nikita dutta
Written By
Last Modified: शनिवार, 12 मार्च 2022 (10:54 IST)

क्या 'कबीर सिंह' की एक्ट्रेस को डेट कर रहे जुबिन नौटियाल? हो रही दोनों की शादी की चर्चा

क्या 'कबीर सिंह' की एक्ट्रेस को डेट कर रहे जुबिन नौटियाल? हो रही दोनों की शादी की चर्चा | jubin nautiyal can marrying kabir singh actress nikita dutta
बॉलीवुड के फेमस सिंगर जुबिन नौटियाल इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। जुबिन का नाम काफी समय से फिल्म कबीर सिंह की एक्ट्रेस निकिता दत्ता के साथ जुड़ रहा है। दोनों के रिलेशनशिप की खबरें तब सामने आईं, जब बीते दिनों एक्ट्रेस ने जुबिन की एक तस्वीर शेयर की थी।

 
निकिता द्वारा शेयर ‍की गई जुबिन की तस्वीर ने दोनों के रिलेशनशिप की खबरों को हवा दी थी। एक्ट्रेस ने तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा था, 'मैंने अपनी आत्मा को थोड़ा सा पहाड़ों में छोड़ दिया।' निकिता की इस पोस्ट पर जुबिन ने कमेंट करते हुए लिखा था, 'क्या आप यहां भी अपना दिल भूल जाती हैं।' 
 
इसी पोस्ट के बाद दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ने के कयास लगाए जाने लगे थे। अब जुबिन और निकिता की शादी की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि निकिता उत्तराखंड में जुबिन के घर गई थीं और वह शादी की योजना बनाने के लिए मुंबई में उनसे मिलने गए थे। 
 
जुबिन नौटियाल और निकिता दत्ता को कई मौकों पर एक साथ देखा गया है। दोनों को साथ में लंच डेट पर भी स्पॉट किया गया है। ऐसे में हर कोई पूछ रहा है कि, दोनों के बीच कुछ तो चल रहा है। फैंस का मानना है कि दोनों जल्द ही शादी कर सकते हैं।
 
जुबिन नौटियाल और निकिता दत्ता की मुलाकात फिल्म 'कबीर सिंह' के सेट पर हुई थी, जहां निकिता ने फिल्म में शाहिद की गर्लफ्रेंड की भूमिका निभाई थी और जुबिन ने ब्लॉकबस्टर गाना 'तुझे कितना चाहें' गाया था। जुबिन और निकिता को अक्सर एक-दूसरे के सोशल मीडिया पोस्ट पर कमेंट करते हुए देखा जाताहै।
 
ये भी पढ़ें
मजेदार चुटकुला - पति को लेना पड़ी तलाक की अर्जी वापस