1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. sussanne khan praised hrithik roshan rumoured girlfriend saba azad

रितिक रोशन की एक्स वाइफ सुजैन खान ने की सबा आजाद की तारीफ, कही यह बात

hrithik roshan
बॉलीवुड एक्टर रितिक रोशन इन‍ दिनों एक्ट्रेस सबा आजाद संग रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियों में हैं। दोनों को कई बार साथ में स्पॉट किया जा रहा है। इतना ही नहीं सबा रितिक रोशन की फैमिली संग भी टाइम बिता रही हैं। हालांकि रितिक और सबा ने अपने रिलेशनशिप को लेकर अभी तक कुछ नहीं कहा है।

 
रितिक रोशन और सबा आजाद एक-दूसरे की पोस्ट पर स्वीट कमेंट करते हुए भी नजर आते हैं। इतना ही नहीं रितिक की एक्स वाइफ सुजैन खान भी सबा आजाद की जमकर तारीफ कर रही हैं। हाल ही में सबा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर स्क्रीन टेस्ट का अपना एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वो टॉमबॉय के अवतार में नजर आ रही हैं। 
 
इस वीडियो को शेयर कर सबा ने लिखा, 'मुझे स्क्रीन टेस्ट पसंद हैं। मुझे कभी समझ नहीं आता कि लोगों को ये पसंद क्यों नहीं आता। मेरे लिए यह मेरे टैलेंट को बनाए रखने का सबसे सुखद तरीका है। हर रोज एक नए कैरेक्टर में रहने और बदलने में सक्षम होने से बेहतर क्या है। मेरे दिमाग में मैं खुद को गिरगिट समझ रही हूं।'
 
सबा आजाद की इस पोस्ट पर कथित बॉयफ्रेंड रितिक रोशन ने कमेंट करते हुए लिखा, 'वाह... मुझे पसंद आया।' इस पर सबा आजाद ने जवाब देते हुए लिखा, 'हाहाहा... मैं छोटे बच्चे की तरह हूं।'
 
वहीं रितिक की एक्स वाइफ सुजैन ने सबा की पोस्ट पर कमेंट किया, 'बहुत अच्छा, मुझे पसंद आया।' सुजैन के कमेंट का जवाब देते हुए सबा ने लिखा, 'थैंक्यू मेरी सूज' और इसके साथ किस इमोजी बनाए। 
 
ये पहला मौका नहीं जब सबा आजाद के पोस्ट पर सुजैन खान ने रिएक्शन दिया हो। इससे पहले सुजैन खान ने अपनी इंस्टा स्टोरी में सबा आजाद की एक तस्वीर शेयर की थी। इस तस्वीर में सबा आजाद सिंगिंग करते हुए दिखाई दे रही थीं। सुजैन खान ने तस्वीर के साथ लिखा था, 'क्या बेहतरीन शाम थी। तुम सुपर कूल और सुपर टैलेंटेड हो सबा आजाद।'
 
बता दें कि रितिक रोशन ने साल 2014 में अपनी पत्नी सुजैन खान से तलाक ले लिया था। रितिक और सुजैन के दो बच्चे हैं। सुजैन का नाम इस समय एक्टर अर्सलान गोनी के साथ जुड़ रहा है। जबकि रितिक का नाम एक्ट्रेस सबा आजाद के साथ जोड़ा जा रहा है।
 
अगला लेख
जरूरत मंद बच्चों की मदद के लिए आगे आईं अमायरा दस्तूर, बोलीं- शिक्षा सबसे महत्वपूर्ण उपकरणों में से एक...