बुधवार, 2 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. cyber fraud of rs 26 crore by sonam kapoors father in laws harish ahuja
Written By
Last Modified: शुक्रवार, 11 मार्च 2022 (17:15 IST)

सोनम कपूर के ससुर संग हुई करोड़ों रुपए की साइबर ठगी

sonam kapoor
साइबर ठगी इन दिनों आम बात हो गई है। आम लोगों के साथ-साथ कई सेलेब्स भी ठगी का शिकार होते रहते हैं। अब बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर के ससुर भी साइबर ठगी का शिकार हो गए हैं। खबरों के अनुसार सोनम कपूर के ससुर हरीश आहूजा की फरीदाबाद स्थित शाही एक्सपोर्ट फैक्टरी से करीब 27 करोड़ की ठगी हुई।

 
बताया जा रहा है कि ठगों ने फर्जी कंपनी बनाकर हरीश आहूजा के नाम पर वीडियो अपलोड कर करोड़ों रुपए ट्रांसफर करा लिए। इस मामले की शिकायत फरीदाबाद के साइबर थाना में की गई थी। पुलिस ने 9 लोगों को गिरफ्तार किया है। 
 
यह फर्जीवाड़ा दिसंबर 2020 में हुआ था। 26 जुलाई 2021 को शाही एक्सपोर्ट्स की तरफ से फरीदाबाद सेक्टर 31 साइबर थाना में एक शिकायत दर्ज करवाई गई थी जिसमें उन्होंने बताया था कि उनके साथ एक फर्जीवाड़ा हुआ है। एफआईआर दर्ज कर पुलिस ने कार्यवाही शुरू कर दी थी और इस संबंध में 9 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।
 
बता दें कि, सोनम कपूर ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड आनंद आहूजा से साल 2018 में शादी की थी। ये शादी उस समय की सबसे महंगी शादियों में से एक थी। सोनम अपने पति के संग लंदन में रहती हैं।
 
ये भी पढ़ें
जरूरत मंद बच्चों की मदद के लिए आगे आईं अमायरा दस्तूर, बोलीं- शिक्षा सबसे महत्वपूर्ण उपकरणों में से एक...