सम्बंधित जानकारी
'रोमियो अकबर वॉल्टर' की कहानी शुरू, जॉन अब्राहम ने किया खुलासा
अभी कुछ दिनों पहले ही खबर आई थी कि एक्टर जॉन अब्राहम और फिल्म निर्माता अजय कपूर एक बार फिर साथ काम करने वाले हैं\ दोनों ने फिल्म 'परमाणु: द स्टोरी ऑफ पोखरण' फिल्म साथ ही में की जिसे दर्शकों के साथ ही क्रिटिक्स का भी भरपूर साथ मिला। फिल्म की सक्सेस के बाद अब निर्माता एक्टर की यह जोड़ी दोबारा साथ काम करने के लिए बहुत उत्सुक थी।
दोनों मिलकर फिल्म 'रोमियो अक्बर वॉल्टर' शुरू करने वाले थे। जिसका कंसेप्ट और कंटेंट भी काफी अलग है। फिल्म का काम शुरू भी हो चुका था। अब खबर मिली है कि बिना देरी किए जॉन ने अपनी फिल्म 'रोमियो अकबर वाल्टर' की शूटिंग शुरू कर दी है।
इसकी जानकारी खुद जॉन अब्राहम ने दी। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपना एक पिक्चर शेयर करते हुए लिखा कि और यात्रा शुरू होती है! 'रॉ' रोमियो अकबर वाल्टर। जॉन अब्राहम इस पिक्चर में हमेशा की तरह बहुत ही हैंडसम लग रहे हैं। उन्होंने यह पिक्चर रात के दो बजे पोस्ट किया।
And the journey begins!!! #RAW #RomeoAkbarWalter @vanessawalia1 @VAFilmCompany @ajay0701 @KytaProductions Robbie Grewal @redicefilms pic.twitter.com/czpaBj3SL6
— John Abraham (@TheJohnAbraham) June 15, 2018
'रोमियो अकबर वाल्टर' को रॉबी ग्रेवाल निर्देशित कर रहे हैं। फिल्म की बाकी जानकारी अभी नहीं आई है। हालांकि जॉन का कहना है कि इस फिल्म में उनका रोल अब तक का सबसे चैलेंज़िंग रोल होगा। इसके लिए जॉन काफी उत्साहित हैं। खबर यह भी थी कि इसके पहले सुशांत सिंह राजपूत को इस फिल्म में तय किया गया था, लेकिन कुछ कारणों की वजह से बात आगे नहीं बढ़ पाई।
