1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. javed akhtar reaction on sonam and raja raghuvanshi case

सोनम रघुवंशी केस पर जावेद अख्तर ने दी अपनी प्रतिक्रिया, बोले- क्या शादी उसकी मर्जी से हुई थी...

Sonam Raghuvanshi case
बॉलीवुड के फेमस गीतकार-लेखक जावेद अख्तर अपने बेबाक अंदाज के लिए जाने जाते हैं। वह हर मुद्दे पर खुलकर अपनी राय रखते हैं। हाल ही में जावेद अख्तर ने चर्चित सोनम रघुवंशी केस पर अपना रिएक्शन किया है। हनीमून मनाने शिलॉन्ग गई सोनम ने सोनम अपने पति की हत्या करवा दी थी। 
 
वहीं अब एक इंटरव्यू के दौरान जावेद अख्तर से सोनम रघुवंशी केस को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा, ये दो औरतों ने अपने हसबैंड को मरवा दिया, तो समाज को झझोड़ दिया गया। आए दिन औरतें जिंदा जलाई जाती हैं। तब समाज चुप रहता है, लेकिन जब कोई महिला गु्स्से या मजबूरी मेंकुछ गलत कर बैठती है, तो वहीं समाज चौंक जाता है। 
 
एनडीटीवी के इवेंट में जावेद अख्तर ने कहा, अगर किसी महिला ने शादी के तुरंत बाद ऐसा कदम उठाया है, तो ये जानना जरूरी है कि क्या वो शादी उसकी मर्जी से हुई थी या नहीं। जो उसने किया वो गलत है, लेकिन क्या उस पर शादी का दबाव था? क्या वो शादी उसके लिए जरूरी बना दी गई थी? 
जावेद अख्तर ने सवाल उठाते हुए कहा, भारत के किसी छोटे शहर की लड़की अपने माता-पिता से कह सकती है कि वह शादी नहीं करना चाहती? क्या उसे यह हक है? कह सकती है वो… मैं उसे जस्टिफाई नहीं करता किसी का भी मर्डर करना। पति का भी नहीं।
 
जावेद अख्तर ने कहा, एक दौर था जब बहुओं की मौत प्रेशर कुकर फटने से होती थी। लेकिन सास या उनकी बेटियां कभी नहीं मरीं। क्या ये इत्तेफाक है? कितनी ही महिलाएं सालों से घरेलू हिंसा झेलती आई है- जलाना, पीटना, मानसिक प्रताड़ना ये सब आम हो गया है। 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
पृथ्वीराज सुकुमार-काजोल की फिल्म सरजमीं का टीजर रिलीज, इब्राहिम अली खान का इंटेंस लुक देख शॉक्ड हुए फैंस