• Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. abhishek bachchan break silence on divorce rumors with aishwarya rai
Last Modified: सोमवार, 30 जून 2025 (14:17 IST)

ऐश्वर्या राय से अलग होने की खबरों पर अभिषेक बच्चन ने पहली बार तोड़ी चुप्पी, बोले- घटिया बातें लिखना बहुत सुविधाजनक...

Abhishek Bachchan
बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बीते काफी समय से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। अक्सर दोनों के अलग होने की खबरें सामने आती रहती है। हालांकि कई मौकों पर दोनों साथ दिखकर इन अफवाहों पर विराम लगा चुके हैं। लेकिन कभी भी अभिषेक और ऐश्वर्या ने इन खबरों पर खुलकर बात नहीं की। 
 
वहीं अब ईटाइम्स संग बात करते हुए अभिषेक बच्चन ने इस बारे में बात की है। उन्होंने बताया कि इन गलत खबरों ने उनपर और उनके परिवार पर बुरा असर डाला है। साथ ही अभिषेक ने ऐश्वर्या राय को प्रपोज करने की इमोशनल कहानी की शेयर की। 
 
ऐश्वर्या से अलग होने की खबरों पर अभिषेक ने कहा, पहले मेरे बारे में जो बाते कही जाती थक्ष, उनका मुझ पर कोई असर नहीं होता था। आज मेरा एक परिवार है, और यह बहुत परेशान करने वाला है। अगर मैं कुछ साफ भी करूं तो लोग उसे पलटकर रख देंगे। क्योंकि नेगेटिव खबरें बिकती हैं। आप मैं नही हैं। आप मेरी जिंदगी नहीं जीते। आप उन लोगों के प्रति जवाबदेह नहीं हैं, जिनके प्रति मैं जवाबदेह हूं। 
 
उन्होंने कहा, ऐसी नकारात्मकता फैलाने वाले लोगों को अपनी अंतरात्मा के साथ जीना पड़ता है। उन्हें अपने निर्माता को जवाब देना पड़ता है। मैं जानता हूं कि इस जगह की क्या-क्या गड़बडि़या हैं। इसमें परिवार भी शामिल है। कंप्यूटर स्क्रीन के पीछे गुमनाम रूप से बैठना और सबसे घटिया बातें लिखना बहुत सुविधाजनक है। आपको एहसास होता है कि आप किसी को चोट पहुंचा रहे हैं। चाहे वे कितने भी मोटे चमड़े वाले क्यों न हों, यह उन्हें प्रभावित करता है।
 
अभिषेक ने कहा, अगर आप इंटरनेट पर कुछ कहने जा रहे हैं, तो मैं आपको चुनौती देता हूं कि आप मेरे सामने आकर मुझसे यह कहें। उस व्यक्ति में कभी भी यह हिम्मत नहीं होगी कि वह मेरे सामने आकर यह सब कहे। अगर कोई मेरे सामने आकर मुझसे कुछ कहता है, तो मुझे लगेगा कि उसमें दृढ़ विश्वास है। मैं उसका सम्मान करूंगा।
 
ऐश्वर्या को प्रपोज करने के लेकर अभिषेक ने कहा, मैंने न्यूयॉर्क में फिल्म गुरु के प्रीमियर पर ही उन्हें प्रपोज किया था। लेकिन मेरी सभी फिल्में बहुत निजी होती हैं। और मैं यह सुनिश्चित करता हूं। संभवतः एक या दो फिल्में ऐसी होंगी जो उतनी निजी नहीं होंगी। लेकिन मेरा नियम है कि यह निजी होनी चाहिए। अगर यह निजी नहीं है, तो मैं शायद इसे नहीं करूंगा।
ये भी पढ़ें
सोनाक्षी सिन्हा ने बताया क्यों हैं सलमान खान इंडस्ट्री में सबसे अलग