1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. aamir khan reveals he turned down underworld invite to dubai party

आमिर खान को मिला था अंडरवर्ल्ड से पार्टी का न्योता, एक्टर ने इस तरह ठुकराया

Aamir Khan
बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान इन दिनों अपनी हालिया रिलीज फिल्म 'सितारे जमीन पर' को लेकर सुर्खियों में हैं। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कलेक्शन कर रही है। फिल्म के प्रमोशन के दौरान आमिर खान कई दिलचस्प खुलासे भी कर रहे हैं। 
 
हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान आमिर खान ने अंडरवर्ल्ड से जुड़ा किस्सा बताया है। उन्होंने बताया कि उन्हें अंडरवर्ल्ड की ओर से न्योता मिला था और पैसे भी ऑफर हुए थे। 90 के दशक में अंडरवर्ल्ड का बॉलीवुड इंडस्ट्री में काफी दबदबा था। कई सेलेब्स को अंडरवर्ल्ड की तरफ से धमकियां मिलती रहती थी।  
 
'द लल्लनटॉप' संग इंटरव्यू के दौरान आमिर खान से पूछा गया कि कभी अंडरवर्ल्ड से धमकी मिली है? इस पर उन्होंने कहा, उन्हें अभी अंडरवर्ल्ड की तरफ से धमकियां तो नहीं मिली, लेकिन दुबई में एक पार्टी का इंवाइट जरूर मिला था। मैंने मिडिल ईस्ट, शायद दुबई में होने वाली उनकी पार्टी का निमंत्रण ठुकरा दिया। 
 
आमिर ने आगे गहा, इसके बाद कुछ लोग मुझसे मिलने के लिए शूटिंग के सेट पर आए थे, जो अंडरवर्ल्ड से थे। मैं किसी का नाम नहीं लेता, इंडस्ट्री के लोगों का भी नहीं। यही मेरी आदत है। उन्होंने बहुत कोशिश की। और पैसे तक ऑफर किए कि जितने चाहिए उतने मिल जाएंगे। यहां तक कि ऑफर ये भी दिया कि कोई काम करवाना होगा तो वो भी हो जाएगा। उन लोगों ने आने के लिए फोर्स किया लेकिन मैंने जाने से मना कर दिया।
 
आमिर ने कहा, जब उन्होंने बार-बार मना किया तो अंडरवर्ल्ड के लोगों की टोन बदल गई और कहा कि आना तो पड़ेगा क्योंकि वहां पर ऐलान हो गया कि आमिर खान आ रहे हैं। इज्जत का सवाल है। मैंने कहा, एक महीने से मिल रहे हो और शुरू से कह रहा हूं कि नहीं आऊंगा। तुम ताकतवार हो जिस दिन चाहे आ सकते हो। मुझे पीटिए, सिर पे मारिए, हाथ-पांव बाधकर ले जाना है ले जाइए। मैं नहीं आऊंगा। फिर उन्होंने कांटेक्ट करना छोड़ दिया। 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
राजा चौधरी ने किया पूर्व पत्नी श्वेता तिवारी के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का खुलासा, बताया अभिनव को भाई बताकर मिलवाया था