1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Jacquline Fernandez joins acting course in New York

जैकलीन को अब आया याद कि फिल्मों में एक्टिंग भी करना पड़ती है!

जैकलीन फर्नांडीस
कितनी हास्यास्पद बात है। जैकलीन फर्नांडीज को बॉलीवुड में आए लगभग दस साल हो गए हैं, इस दौरान उनकी 20 के करीब फिल्में रिलीज हो गईं। अब जैकलीन को याद आई है एक्टिंग सीखने की। हाल ही में वे न्यूयॉर्क में एक्टिंग कोर्स के लिए गई हैं। 
 
जैकलीन जितनी भी फिल्मों में अब तक नजर आई हैं, एक में भी उन्होंने अपनी एक्टिंग स्किल से प्रभावित नहीं किया। वे महज ग्लैमर डॉल के रूप में दिखाई दीं जिसका काम सिर्फ गाने गाना और छोटी ड्रेसेस पहन मटकना रहता था।

अब तक तो किसी तरह गाड़ी चल गई, लेकिन आगे टिके रहना है तो एक्टिंग भी कर दिखाना होगी। शायद यही सोच कर जैकलीन ने एक्टिंग का एक कोर्स करने का फैसला किया। 
 
वैसे भी जैकलीन के पास इन दिनों खाली वक्त बहुत ज्यादा है। उनके हाथ में एकमात्र फिल्म 'ड्राइव' है जिसमें उनका काम लगभग पूरा हो चुका है। इसके अलावा और कोई फिल्म उनके पास नहीं है।

जैकलीन की प्रतिद्वंद्वी आलिया भट्ट, अनुष्का शर्मा शानदार एक्टिंग के बल पर आगे बढ़ रही हैं। उनसे आगे निकलने के लिए ही शायद जैकलीन को एक्टिंग सीखने का विचार आया। 
अगला लेख
पृथ्‍वीराज चौहान में अक्षय कुमार करेंगे नई हीरोइन के साथ काम