अक्षय कुमार की 'हेराफेरी 3' खटाई में, क्या 2020 में होगी रिलीज? | Akshay Kumar-s Hera Pheri 3 Postponed To 2020
कुछ दिन पहले की बात है जब निर्माता फिरोज नाडियाडवाला ने 'हेराफेरी 3' बनाने की बात की थी। साथ ही कहा था कि अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और परेश रावल इस फिल्म में लीड रोल में होंगे जबकि इंद्र कुमार फिल्म का निर्देशन करेंगे। क्रिसमस 2019 पर फिल्म को रिलीज करने की योजना भी बना ली गई, लेकिन अब यह संभव नहीं है।
फिल्म से जुड़े सूत्र ने बताया कि अक्षय कुमार को कहानी सिर्फ एक लाइन में सुनाई गई थी। आइडिया अक्षय को पसंद आया। उन्होंने कहा कि वे इस फिल्म को डेट्स तभी देंगे जब उन्हें पूरी स्क्रिप्ट सुनाई जाएगी।
ALSO READ: परिणीति चोपड़ा का हॉट फोटोशूट
अक्षय को एक-दो बार स्क्रिप्ट सुनाई गई, लेकिन उन्हें पसंद नहीं आई। अब लेखकों की टीम फिर से नए सिरे से विचार कर रही है। इसी बीच इंद्र कुमार अपनी आगामी फिल्म 'टोटल धमाल' में व्यस्त हैं।
यह फिल्म दिसम्बर में प्रदर्शित होगी। इसके बाद जनवरी में वे लेखकों के साथ बैठेंगे और स्क्रिप्ट पर काम करेंगे। यानी कि 2019 के मध्य से ही शूटिंग शुरू हो पाएगी, इसलिए 2019 में इसके रिलीज होने का सवाल ही नहीं है। फिल्म अब 2020 तक आगे खिसक गई है।
