1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. Jaat movie song O Ram Shri Ram released on Ram Navami

राम नवमी के मौके पर रिलीज हुआ जाट का गाना ओ राम श्री राम रिलीज

movie Jaat
बॉलीवुड एक्टर सनी देओल की फिल्म 'जाट' का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। गोपिचंद मालिनेनी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में सनी देओल के साथ रणदीप हुड्डा, विनीत कुमार सिंह, सैयामी खेर और रेजिना कैसेंड्रा भी अहम भूमिका में हैं। इस फिल्म का निर्माण मायथ्री मूवी मेकर्स और पीपल मीडिया फैक्टरी के सहयोग से किया गया है। 
 
इस फिल्म के ट्रेलर को दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है। अब राम नवमी के मौके पर मेकर्स ने जाट का गाना 'ओ राम श्री राम' रिलीज किया है, जिसमें सनी देओल नजर आ रहे हैं। यह गाना भगवान श्री राम को श्रद्धांजलि अर्पित करता है। इसे प्रसिद्ध संगीतकार थमन एस ने रचित किया है।
 
फिल्म जाट के हाई-ऑक्टेन एक्शन सीक्वेंस को अनल अरासु, राम लक्ष्मण और वेंकट ने शानदार ढंग से तैयार किया है।थमन एस का जोशीला संगीत और ऋषि पंजाबी की शानदार सिनेमैटोग्राफी फिल्म के अनुभव को और बेहतर बनाती है। 
 
फिल्म का संपादन नवीन नूली और अविनाश कोल्ला ने प्रोडक्शन डिज़ाइन किया है। फिल्म जाट 10 अप्रैल को रिलीज होगी।
 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
मुकेश छाबड़ा ने महज 50 रुपए में मीका सिंह के लिए बैकग्राउंड डांसर के तौर पर किया था काम