1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. Jacqueline Fernandez mother passed away

जैकलीन फर्नांडिस पर टूटा दुखों का पहाड़, एक्ट्रेस की मां का हुआ निधन

Jacqueline Fernandez mother passed away
बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस पर दुखों का पहाड़ टूट गया है। एक्ट्रेस की मां किम फर्नांडिस का निधन हो गया है। वह काफी समय से बीमार चल रही थीं। ‍किम बीते कुछ समय से मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती थीं। उन्हें हार्ट स्टोक आया था, जिसके बाद उन्हें आईसीयू में एडमिट कराया गया था। 
 
6 मार्च की सुबह किम फर्नांडिस ने आखिरी सांस ली। जैकलीन अपनी मां के बेहद करीब थीं। जब उनकी मां बीमार थीं, तो जैकलीन पूरे समय उनके साथ थीं। उन्हें अक्सर अस्पताल आते देखा जाता था। 
 
जैकलीन या उनकी टीम की तरफ से अभी तक उनकी मां के निधन को लेकर कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी नहीं किया है। मां के अस्पताल में भर्ती होने के कारण जैकलीन IPL में परफॉर्म करने के लिए भी नहीं पहुंची थीं। उन्हें 26 मार्च को राजस्थान रॉयल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के मैच में परफॉर्म करना था। 
 
बता दें कि जैकलीन के पिता श्रीलंका के रहने वाले हैं, जो पेशे से एक बिजनेसमैन हैं। वहीं उनकी मां मलेशियाई और कनाडाई मूल की थीं। उनके नाना कनाडाई और परदादा भारत के गोवा से थे। 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
रामायण नाटक का हुआ सफल मंचन, भगवान राम के किरदार में नजर आए कुणाल छाबड़ा