गुरुवार, 17 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. Its my life, Genelia Dsouza, Kapil Sharma, Harman Baweja
Written By
Last Modified: गुरुवार, 5 नवंबर 2020 (13:39 IST)

जेनेलिया डिसूजा और कपिल शर्मा की बरसों से अटकी फिल्म इट्स माई लाइफ होगी रिलीज

इट्स माई लाइफ
बोनी कपूर और उनके छोटे भाई संजय कपूर ने वर्षों पहले 'इट्स माई लाइफ' नामक एक मूवी बनाई थी जिसे अनीस बज्मी ने निर्देशित किया था। फिल्म में हरमन बावेजा लीड रोल में हैं। हरमन को आप भूल गए हों तो बता दें कि प्रियंका चोपड़ा और बिपाशा बसु से इनका नाम जुड़ा था। 
 
फिल्म में हीरोइन के रूप में जेनेलिया डिसूजा हैं। कपिल शर्मा और नाना पाटेकर भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म वर्षों पूर्व बनी और फिर अटक गई। हरमन बावेजा का करियर हीरो के रूप में जल्दी खत्म हो गया। 
 
अब यह फिल्म इसलिए चर्चा में है क्योंकि जी सिनेमा पर यह 29 नवंबर को रिलीज होने जा रही है। सिनेमा का बड़ा परदा नहीं तो टीवी का छोटा परदा ही सही, पर फिल्म तो रिलीज हो रही है। 
ये भी पढ़ें
पठान के लिए जॉन अब्राहम ले रहे हैं 20 करोड़ की फीस!