• Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. ishaan khatter film pippa to release in december 9 2022
Written By
Last Modified: गुरुवार, 16 दिसंबर 2021 (15:29 IST)

ईशान खट्टर की फिल्म 'पिप्पा' इस दिन होगी रिलीज, विजय दिवस के मौके पर हुई घोषणा

ईशान खट्टर की फिल्म 'पिप्पा' इस दिन होगी रिलीज, विजय दिवस के मौके पर हुई घोषणा - ishaan khatter film pippa to release in december 9 2022
बॉलीवुड एक्टर ईशान खट्टर और मृणाल ठाकुर जल्द ही फिल्म 'पिप्पा' में नजर आने वाले हैं। 1971 के वॉर पर बनी इस फिल्म की कहानी ब्रिगेडियर बलराम सिंह मेहता की किताब 'द बर्निंग चाफीस' पर आधारित है। वहीं विजय दिवस के मौके पर इस फिल्म की रिलीज डेट की घोषणा कर दी गई है।

 
यह फिल्म 9 दिसंबर 2022 को रिलीज होगी। फिल्म 'पिप्पा' की टीम ने 1971 के युद्ध के नायकों को सम्मानित करने के लिए फिल्म के कुछ दिलचस्प तस्वीरों को बाहर निकाला है, जिसमे ईशान खट्टर युद्ध टैंक (पिप्पा) की कमान संभाले नजर आ रहे हैं, जिसने पुरे युद्ध में प्रमुख भूमिका निभाया थी।
 
फिल्म का पोस्ट शेयर करते हुए ईशान ने लिखा, विजय दिवस की 50वीं वर्षगांठ पर हम 1971 में बांग्लादेश को आजाद कराने के लिए लड़ने वाले भारतीय सैनिकों की बहादुरी को सलाम करते हैं। 'पिप्पा' 9 दिसंबर 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
इस फिल्म में ईशान खट्टर एक आर्मी ऑफिसर के ‍किरदार में नजर आएंगे। फिल्म में ईशान खट्टर और मृणाल ठाकुर के अलावा सोनी राजदान, प्रिंयाशु पेन्युली भी महत्वपूर्ण भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म 'पिप्पा' के निर्माता रोनी स्क्रूवाला और सिद्धार्थ रॉय कपूर है। 
 
सत्य घटनाओं से प्रेरित इस फिल्म के एक बड़े हिस्से की शूटिंग इसके मुंबई और अमृतसर शेड्यूल में पूरी हो चुकी है। फिल्म का निर्देशन राजा कृष्ण मेनन कर रहे हैं।
 
ये भी पढ़ें
पूजा में मन नहीं लगता तो ये 5 बातें आपके काम की है : Funny joke