रविवार, 13 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. irrfan khan starrer film angrezi medium relesed in dubai
Written By
Last Modified: गुरुवार, 28 मई 2020 (10:42 IST)

दुबई में खुले सिनेमाघर, रिलीज हुई इरफान खान की फिल्म 'अंग्रेजी मीडियम'

Corona Virus
लॉकडाउन के चलते भारत में सभी सिनेमाघर कई दिनों से बंद पड़े हैं और काफी समय तक इनके खुलने के आसार नजर नहीं आ रहे हैं। मार्च में रिलीज हुई दिवंगत अभिनेता इरफान कान की फिल्म 'अंग्रेजी मीडियम' भी कोरोना वायरस का शिकार हो गई थी। फिल्म की रिलीज के कुछ समय बाद ही सभी सिनेमाघर बंद हो गए।

 
अब इरफान की इस फिल्म को एक बार फिर सिनेमाघरों में रिलीज किया गया है, लेकिन भारत में नहीं दुबई में। सोशल डिस्टेंसिंग और कुछ स्वास्थ्य सुरक्षा संबंधी नियमों को लागू करके दुबई में आम जनता के लिए सिनेमाघरों को खोल दिया गया है।
 
सिनेमाघरों के खुलने के साथ ही सबसे पहले दिवंगत अभिनेता इरफान खान की फिल्म 'अंग्रेजी मीडियम' को रिलीज किया गया है।
 
हालांकि दर्शक सुरक्षा को देखते हुए सिनेमाघरों में आना चाहेंगे या नहीं, इस पर संदेह है। दुबई में बॉलीवुड फिल्मों का काफी क्रेज है। लिहाजा, अंग्रेजी मीडियम की कमाई अच्छी हो सकती है। 
 
बता दें, यह इरफान खान की आखिरी बॉलीवुड फिल्म है। इरफान खान का अप्रैल के अंत में निधन हो गया था। वह लंबे समय से न्यूरोएंडोक्राइन ट्यूमर से जूझ रहे थे। 
 
ये भी पढ़ें
'हम तुम' को 16 साल पूरे : कम सीन की वजह से ऋषि कपूर ने कर दिया था फिल्म करने से मना