गुरुवार, 28 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. ipl 2022 new team deepika padukone and ranveer singh bid for new franchise
Written By
Last Modified: शुक्रवार, 22 अक्टूबर 2021 (16:49 IST)

आईपीएल टीम खरीदेंगे दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह!

आईपीएल टीम खरीदेंगे दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह! | ipl 2022 new team deepika padukone and ranveer singh bid for new franchise
आईपीएल 2021 अभी खत्म ही हुआ है और आईपीएल 2022 की तैयारियां शुरू हो चुकी है। आईपीएल 2022 में दो नई टीमें देखने को मिलने वाली है। बीसीसीआई ने इसकी प्रक्रिया शुरू कर दी है। 

 
इसी के साथ खबर आ रही है कि रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण इनमें से एक टीम खरीदने में दिलचस्पी दिखा रहे हैं।  हालांकि, इस पर अभी तक कोई भी आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। आईपीएल में बॉलीवुड की दो हस्तियां पहले से ही मौजूद है। शाहरुख खान और प्र‍ीति जिंटा की टीमें पहले ही आईपीएल में शामिल है।
 
शाहरुख की टीम का नाम कोलकाता नाइट राइडर्स है। वहीं प्रीति जिंटा की टीम का नाम किंग्स 11 पंजाब है। वहीं अब दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने आईपीएल 2022 की टीम्स के लिए बोली लगाने में दिलचस्पी दिखाई है। बताया जा रहा है कि दोनों मैनचेस्टर यूनाइटेड के मालिक अमेरिकन ग्लेजर फैमिली एक टीम की फ्रेंचाइजी ले सकते हैं। 
 
Photo : Instagram
दीपिका पादुकोण का खेलों से पुराना नाता रहा है। उनके पिता प्रकाश पादुकोण बैडमिंटन के जाने-माने पूर्व खिलाड़ी है। रणवीर सिंह प्रसिद्ध बास्केटबॉल लीग (NBA) के ब्रांड एंबेसडर हैं। इसके अलावा वह फुटबॉल में भी EPL की टीम से जुड़े हुए हैं।
 
हालांकि रणवीर और दीपिका के लिए आईपीएल की टीम खरीदने की रेस इतनी आसान नहीं है क्योंकि इसमें कई बड़े औद्योगिक घराने अपनी दावेदारी पेश कर रहे हैं। देश के मशहूर उद्योगपति गौतम अदानी की कंपनी, कोटक ग्रुप, आरपी-संजीव गोयनका ग्रुप, ऑरबिंदो फार्मा और टॉरेंट फार्मा जैसी कंपनियों ने आईपीएल टीम खरीदने में रुचि दिखाई है।
 
ये भी पढ़ें
प्रभास के जन्मदिन पर इंस्टाग्राम पर आया 'ग्लोबल प्राभस डे' फिल्टर