1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. income tax has surveyed sonu sood house

सोनू सूद के घर आईटी की रेड, एक्टर से संबंधित 6 परिसरों का सर्वे

Sonu Sood
बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद के मुंबई स्थित घर पर आयकर विभाग की टीम पहुंची है। खबरों के अनुसर आईटी टीम ने सोनू के घर का 'सर्वे' किया है। टीम सुबह सोनू सूद के आवास पर पहुंची थी।

 
बताया जा रहा है कि आईटी टीम ने सोनू सूद से जुड़े 6 जगहों का सर्वे किया है। हालांकि कोई भी दस्तावेज जब्त नहीं किया गया है। 
 
बता दें कि सोनू सूद कोरोनाकाल की शुरुआत से लोगों की मदद करने में जुटे हुए हैं। उन्होंने लॉकडाउन के दौरान कई लोगों को उनके घर पहुंचाया था। इसके अलावा उन्होंने कई लोगों की आर्थिक साहयता भी की। वहीं कई बेरोजगारों को नौकरी भी दिलवाई। 
 
हाल के दिनों में सोनू सूद को दिल्ली की केजरीवाल सरकार ने मेंटरशीप प्रोग्राम के लिए एंबेसडर नियुक्त किया था। बीते दिनों चर्चा थी कि सोनू आम आदमी पार्टी से जुड़ने वाले हैं। हालांकि एक्ट ने एक बयान में सभी अटकलों को खारिज कर दिया था।
 
अगला लेख
सांवले रंग की वजह से ईशा गुप्ता को इंडस्ट्री में करना पड़ा भेदभाव का सामना, बोलीं- पूरी बॉडी पर किया जाता था मेकअप