सम्बंधित जानकारी
- मोजे से बनी ब्रा में उर्फी जावेद ने फ्लॉन्ट किया अपना हॉट फिगर, जमकर हुईं ट्रोल
- अनुपमा: क्या अनुज कपाड़िया के साथ पार्टनरशिप करेंगी अनुपमा?
- Bigg Boss OTT : राकेश बापट ने शमिता शेट्टी से मांगा 'किस', नेहा भसीन बोलीं- तुम इस लड़की के साथ...
- खास दोस्त के साथ अंडर वाटर मस्ती करती नजर आईं 'तारक मेहता' की पुरानी सोनू, वीडियो वायरल
- रजनीकांत के फैंस की शर्मनाक हरकत, बकरे के खून से किया एक्टर के पोस्टर का अभिषेक
Rrithik Roshan ने मां संग शेयर की Selfe, घर की दीवार की वजह से हो गए ट्रोल
बॉलीवुड सुपरस्टार रितिक रोशन सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस से जुड़े रहते हैं। वह अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करते हैं। हाल ही में रितिक ने अपनी मां के साथ एक सेल्फी शेयर की है।
इस तस्वीर में रितिक रोशन कमरे में बैठे नजर आ रहे हैं और उनकी मां बालकनी में खड़ी हुई है। यह तस्वीर वैसे तो बहुत प्यारी है, लेकिन एक खास वजह से 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के निर्देशक मालव राजदा ने उन्हें ट्रोल कर दिया है।
दरअसल, इस तस्वीर में रितिक रोशन के पीछे नजर आ रही दीवार पर सीलन नजर आ रही है। निर्देशक मालव राजदा ने इस तस्वीर को देख रितिक रोशन को अपने घर की दीवारों की मरम्मत कराने की सलाह दे डाली है।
वहीं यूजर्स भी कमेंट करके रितिक रोशन को जमकर ट्रोल कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'डेट छोड़ो पहले अमित जी वाली वॉल पुट्टी यूज करो।' एक अन्य लिखा, आपके घर में भी दीवारों पर पपड़ी बनती है? एक और यूजर ने लिखा, सर दीवार का पेंट करा लो, इतना पैसा कहां ले जाओगे।
यूजर्स के इन कमेंट्स पर रितिक रोशन ने भी मजेदार जवाब दिए हैं। एक यूजर को जवाब देते हुए रितिक ने लिखा, फिलहाल घर भी रेंट पर है। अपना घर ले रहा हूं बहुत जल्द। एक अन्य को जवाब देते हुए रितिक ने लिखा, सीलन नहीं होगा तो सीलन ठीक करने में कैसे मजा आएगा भाई।
वर्क फ्रंट की बात करें तो रितिक रोशन जल्द ही दीपिका पादुकोण के साथ फिल्म फाइटर में नजर आने वाले हैं। इसके अलावा वह विक्रम वेधा के रीमेक में सैफ अली खान के साथ दिखेंगे। खबर है कि रितिक सौरव गांगुली की बायोपिक में उनका रोल भी कर सकते हैं।
