1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. IIFA Awards 2024 full winner list shahrukh khan became best actor

IIFA Awards 2024 : शाहरुख खान बने बेस्ट एक्टर, एनिमल ने जीते 6 अवॉर्ड्स

IIFA Awards 2024 Winner List
अबू धाबी के यास आइलैंड में 'इंटरनेशनल इंडियन फिल्म एकेडमी अवॉर्ड्स 2024' (IIFA) की धूम मची हुई है। बॉलीवुड के तमाम सेलेब्स इस अवॉर्ड शो में हिस्सा लेने पहुंचे हैं। बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान ने इस समारोह को होस्ट किया। 
 
कई कैटेगरी में अवॉर्ड्स भी दिए गए। बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान को फिल्म 'जवान' के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के पुरस्कार नवाजा गया। वहीं रणबीर कपूर की फिल्म 'एनिमल' ने 6 अवॉर्ड्स अपने नाम किए। 'एनिमल' ने सर्वश्रेष्ठ फिल्म का अवॉर्ड भी जीता। 
 
देखिए विनर्स की पूरी लिस्ट: 
 
बेस्ट फिल्म - एनिमल 
बेस्ट निर्देशक - विधु विनोद चोपड़ा (12वीं फेल) 
बेस्ट एक्टर - शाहरुख खान (जवान)
बेस्ट एक्ट्रेस - रानी मुखर्जी (मिसेज चटर्जी बनाम नॉर्वे)
 
बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस - शबाना आजमी (रॉकी और रानी की प्रेम कहानी) 
बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर - अनिल कपूर (एनिमल) 
बेस्ट परफॉर्मेंस निगेटिव रोल - बॉबी देओल (एनिमल) 
बेस्ट म्यूजिक डायरेक्शन - प्रीतम, विशाल मिश्रा, मनन भारद्वाज, श्रेयस पुराणिक, जानी, भूपिंदर बब्बल, आशिम केमसन, हर्षवर्धन रामेश्वर (एनिमल) 
 
बेस्ट प्लेबैक सिंगर मेल - भूपिंदर बब्बल (अर्जन वैली)
बेस्ट प्लेबैक सिंगर फीमेल - शिल्पा राव (चलेया)
 
स्पेशल अवॉर्ड्स:
भारतीय सिनेमा में उत्कृष्ट उपलब्धि - हेमा मालिनी
डेब्यूटंट ऑफ द ईयर - अलिजेह अग्निहोत्री
सर्वश्रेष्ठ कहानी - इशिता मोइत्रा, शशांक खेतान, सुमित रॉय (रॉकी और रानी की प्रेम कहानी)
सर्वश्रेष्ठ गीत - सिद्धार्थ सिंह और गरिमा वहल (सतरंगा) 
सिनेमा में 25 साल पूरे करने पर उपलब्धि - करण जौहर
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
रणबीर कपूर के पूरे नाम से लेकर बीमारी तक... ऐसी 25 रोचक जानकारियां