1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. hrithik roshan war 2 teaser look kabir style viral

War 2 में ऋतिक का ऐसा लुक पहले कभी नहीं देखा! इंटरनेट पर मचा तूफान

Hrithik Roshan in movie War 2
बॉलीवुड के 'ग्रीक गॉड' रितिक रोशन एक बार फिर ‘वॉर 2’ में सुपर-स्पाय कबीर के अवतार में नजर आने वाले हैं। टीजर के रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर उनके नए लुक ने जबरदस्त हलचल मचा दी है। इंटरनेट पर फैन्स उनका लुक देखकर उन्हें सुपरहीरो कह रहे हैं।  
 
सुपरहीरो जैसा सिंपल लेकिन शार्प लुक
फिल्म की कॉस्ट्यूम डिजाइनर अनाइता श्रॉफ अदजानिया ने खुलासा किया है कि वॉर 2 में कबीर को और गहराई, वजन और आकर्षण के साथ पेश किया गया है। "हमने इस बार पतले फैब्रिक, रफ-टफ लेकिन स्लीक कपड़ों के साथ ऋतिक की शार्प पर्सनैलिटी को उभारा है।"
 
अनाइता इससे पहले भी धूम 2, बैंग बैंग और वॉर जैसी फिल्मों में रितिक के साथ काम कर चुकी हैं। उनके मुताबिक, “इस बार का लुक क्लीन, एज्ड और स्टाइलिश है। जैसे कोई सुपरहीरो आम कपड़ों में नजर आए, बिना किसी चमक-दमक के, लेकिन दमदार इम्पैक्ट के साथ।”

Hrithik Roshan in movie War 2
 
कबीर का इमोशनल और विज़ुअल डेप्थ
अनाइता ने बताया कि इस बार कबीर के किरदार को सिर्फ लुक से नहीं, बल्कि इमोशनल लेयरिंग से भी गहराई दी गई है। “हमने पिछली फिल्म से रितिक के हेयरकट और स्टाइल को लेकर बेहतरीन एलिमेंट्स को बरकरार रखा है, लेकिन उन्हें और ज्यादा डेवलप किया है।”
 
रितिक बनाम एनटीआर: पहली बार आमने-सामने
‘वॉर 2’ में ऋतिक के सामने होंगे साउथ के मेगास्टार एनटीआर जूनियर, जिन्हें ‘मैन ऑफ द मासेस’ कहा जाता है। यह दोनों पावरहाउस एक्टर्स पहली बार एक ही स्क्रीन पर नजर आएंगे, जिससे फिल्म के प्रति दर्शकों का एक्साइटमेंट दोगुना हो गया है।
 
कब और कहां रिलीज होगी फिल्म?
फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं अयान मुखर्जी, जबकि प्रोडक्शन का जिम्मा YRF के आदित्य चोपड़ा के पास है। ‘वॉर 2’ 14 अगस्त 2025 को हिंदी, तमिल और तेलुगु में वर्ल्डवाइड सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। इस बार फीमेल लीड में नजर आएंगी कियारा आडवाणी, जो पहली बार इस स्पाय यूनिवर्स का हिस्सा बन रही हैं।
 
‘वॉर 2’ केवल एक एक्शन फिल्म नहीं, बल्कि एक विज़ुअल स्टाइल स्टेटमेंट भी है, जहां रितिक की हर फ्रेम में सुपरस्टार पर्सनैलिटी झलक रही है। टीज़र ने जितनी धमक दिखाई है, ट्रेलर और फिल्म से उम्मीदें और भी बढ़ गई हैं।
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
राणा नायडू सीजन 2: नए किरदारों के साथ क्राइम, एक्शन और इमोशन का जबरदस्त तड़का