Hanuman Chalisa
Wed, 18 Nov 2026

Notifications

  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Hrithik Roshan, Sussanne Khan, Kangna Ranaut

रितिक रोशन के समर्थन में आई पूर्व पत्नी सुज़ैन... कंगना को दिया करारा जवाब

रितिक रोशन
कंगना रनौट पिछ्ले एक हफ्ते से अपने रितिक रोशन और अपने रिश्ते को लेकर बयान दे रही हैं। कहा जा रहा है कि उनकी फिल्म 'सिमरन' 15 सितंबर को रिलीज हो रही है और उसी की पब्लिसिटी के लिए वे ये हरकतें कर रही हैं। 
 
रितिक के लीक ईमेल, उत्पीड़न, ब्रेकअप को लेकर कंगना ने एक इंटरव्यु में कहा था कि मैं आज भी अपना सिर उठाकर आगे बढ़ रही हुं, लेकिन रितिक मुझसे छुप रहे हैं और इस मुद्दे पर बात नहीं कर रहे हैं। जब उन्होंने मुझे एक नोटिस भेजा, तो उनकी गरिमा कहां थी? 
 
इस बारे में अब रितिक की पूर्व पत्नी सुज़ैन खान सामने आई हैं और रितिक का समर्थन कर रही हैं। हाल ही में उन्होंने ट्विटर पर रितिक और उनकी एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि एक अच्छी आत्मा वाले इंसान पर कुछ भी असर नहीं डाल सकता। #powerofthetruth #mafamilia #goodcovervil.. 
 
इस शानदार जवाब और सपोर्ट के बाद रितिक तो खुश हो जाएंगे लेकिन अब कंगना का क्या जवाब होगा यह तो समय ही बताएगा। 
ये भी पढ़ें
शुभ मंगल सावधान का बॉक्स ऑफिस पर पहला वीकेंड