Hanuman Chalisa
Tue, 20 Oct 2026

Notifications

  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Baadshaho, Box Office, Ajay Devgn

बादशाहो का बॉक्स ऑफिस पर पहला वीकेंड

बादशाहो
बादशाहो ने पहले दिन 12.60 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर उन लोगों को चौंकाया था जो फिल्म के ओपनिंग डे के कलेक्शन दस करोड़ रुपये से कम आने का दावा कर रहे थे, जबकि फिल्म का ट्रेलर देख कुछ लोगों को उम्मीद थी कि फिल्म 12-13 करोड़ रुपये का कलेक्शन फिल्म कर सकती है। 
 
दूसरे दिन ईद की छुट्टी का लाभ फिल्म को मिला और कलेक्शन 15.60 करोड़ रुपये तक जा पहुंचे। तीसरे दिन रविवार था और उम्मीद थी कि कलेक्शन और बढ़ेंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। शनिवार के मुकाबले 50 लाख रुपये कम हुए। फिल्म ने तीसरे दिन 15.10 करोड़ रुपये का ही कलेक्शन किया। 
 
हालांकि कुछ लोग कह सकते हैं कि इस दिन क्रिकेट मैच था, लेकिन यह इतना महत्वपूर्ण नहीं था और कलेक्शन ज्यादा ही होने थे। फिल्म के लिए यह अच्छा लक्षण नहीं कहा जा सकता। अब चौथे दिन फिल्म के कलेक्शन से पता चलेगा कि फिल्म कितना आगे जाती है। 
 
बहरहाल पहले वीकेंड पर फिल्म ने 43.30 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है और यह आंकड़ा अच्छा माना जा सकता है। फिल्म समीक्षकों को यह फिल्म भले ही नहीं पसंद आई हो, लेकिन सिंगल स्क्रीन सिनेमाघर के दर्शकों को अच्छी लग रही है। जबकि मल्टीप्लेक्स के दर्शकों को भी यह खास पसंद नहीं आई है। 
ये भी पढ़ें
रेस 3 में सलमान खान से बेहतर कोई नहीं हो सकता