1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Hrithik Roshan, Super 30, Twitter

रितिक रोशन के ट्विटर पर फॉलोअर्स 2 करोड़ पार

रितिक रोशन
रितिक रोशन की लोकप्रियता का यह सबूत है कि उनके फॉलोअर्स की संख्या ट्विटर पर दो करोड़ पार हो गई है। रितिक ने इसके लिए अपने फॉलोअर्स को धन्यवाद दिया है और उनके प्यार के प्रति सम्मान दर्शाया है। 
 
रितिक ने एक वीडियो भी पोस्ट किया है जिसमें उन्होंने अपने प्रशंसकों के प्रति प्यार को दर्शाया है। वीडियो में वे कहते हैं 'सोशल मीडिया पर मेरा परिवार बढ़ता जा रहा है और इस खास मौके पर मैं अपने प्रत्येक प्रशंसक को धन्यवाद देना चाहूंगा क्योंकि उनकी ही वजह से मेरी यह या‍त्रा शानदार बनी है। आपमें से प्रत्येक मेरे लिए खास हैं। इतने वर्षों में आपने जो प्यार और समर्थन दिया है इसके लिए धन्यवाद।' 
 
रितिक के इस मैसेज को उनके फैंस के भरपूर कमेंट्स मिल रहे हैं। सभी रितिक के प्रति अपना प्यार दर्शा रहे हैं। रितिक इस समय 'सुपर 30' नामक फिल्म कर रहे हैं जो कि आनंद कुमार की बायोपिक है। पहली बार रितिक कोई बायोपिक रहे हैं। 
अगला लेख
करीब करीब सिंगल की कहानी