1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Hrithik Roshan signs Satte Pe Satta remake, a Farah Khan-Rohit Shetty next

रितिक रोशन करेंगे अमिताभ बच्चन की फिल्म 'सत्ते पे सत्ता' का रीमेक

रितिक रोशन
सभी जानते हैं कि निर्माता के रूप में रोहित शेट्टी 'सत्ते पे सत्ता' का रीमेक बनाने जा रहे हैं जिसे फराह खान निर्देशित करेंगी। हीरो कौन होगा? यह प्रश्न लगातार चर्चाओं में है। 
 
शाहरुख खान से लेकर तो अक्षय कुमार का नाम सामने आया है, लेकिन अब खबर मिली है कि रितिक रोशन 'सत्ते पे सत्ता' का रीमेक करेंगे। 
 
फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े एक सूत्र ने बताया 'रितिक रोशन इस फिल्म में लीड किरदार निभाएंगे और रितिक के फिल्म के जुड़ने के फैसले से इसके मेकर्स बड़े खुश हैं।' 


 
उल्लेखनीय है कि इसके पहले भी अमिताभ बच्चन की फिल्म 'अग्निपथ' में भी रितिक रोशन ने अभिनय किया था और फिल्म सुपरहिट रही थी। 
 
रितिक रोशन और रोहित शेट्टी पहली बार साथ काम करने जा रहे हैं। हालांकि रोहित प्रोड्यूसर हैं, लेकिन वे हिट फिल्म बनाने के लिए जाने जाते हैं। 


 
रितिक के फैंस को शिकायत रहती है कि वे बहुत कम फिल्म करते हैं, लेकिन अब रितिक ने ज्यादा से ज्यादा फिल्म करने का फैसला किया है। 
अगला लेख
'सत्ते पे सत्ता' रीमेक में रितिक रोशन संग रोमांस करेंगी दीपिका पादुकोण!