बुधवार, 23 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Hrithik Roshan, Rakesh Roshan, Krissh 4, Super 30
Written By

कृष 4 को लेकर रितिक रोशन के पिता से मतभेद!

रितिक रोशन
रितिक रोशन एक शानदार एक्टर और उनके पिता राकेश रोशन एक शानदार फिल्ममेकर हैं। रितिक ने अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत पिता की फिल्म 'कहो ना प्यार है' से ही की थी। इसके अलावा उन्होंने साथ में कोई मिल गया, कृष, और कृष 3 फिल्में भी की। फिल्मों को दर्शकों का भी साथ मिला था। 
 
खबरें थी कि इस फ्रैंचाईज़ी का अगला भाग 'कृष 4' जल्द ही बनने वाला है। लेकिन अब खबर है कि पिता-बेटे की जोड़ी में कुछ क्रिएटिव को लेकर मतभेद हैं इसलिए यह भाग बनने में देरी हो रही है। 
 
सूत्र के मुताबिक रितिक अपने पिता की सलाह नहीं ले रहे हैं। रितिक के कुछ अलग विचार हैं कि कैसे स्क्रिप्ट होनी चाहिए और किस तरह की कास्ट इसमें काम करनी चाहिए। रितिक एक अच्छे अभिनेता के रूप में सामने आए हैं और आज के सिनेमा को वे बेहतर समझते हैं। वे अपने निर्देशक पिता से चाहते हैं कि वे इस बार कुछ समझदारी वाली फिल्म बनाए, जिसे देखकर दर्शक समझ पाए। साथ ही कास्टिंग को लेकर भी उनके बीच मतभेद हैं। 
 
अब देखते है कि राकेश अपने बेटे की कितनी सलाह मानते हैं। रितिक रोशन फिलहाल आनंद कुमार की बायोपिक 'सुपर 30' में व्यस्त है। फिल्म की रिलीज़ 26 जनवरी 2019 को होना है।