1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. hrithik roshan play lord krishna deepika padukones mahabharata

दीपिका पादुकोण की 'महाभारत' में रितिक रोशन निभाएंगे यह किरदार!

Deepika Padukone
बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण जल्द ही द्रौपदी के किरदार में नजर आने वाली हैं। निर्देशक नितेश तिवारी की तीन कड़ियों में आने वाली महाभारत पर आधारित फिल्‍म में दीपिका ये किरदार निभाएंगी।

 
इस फिल्म में महाभारत की कहानी को द्रौपदी के नज़रिए से पेश किया जाएगा। फिल्म को मधु मंटेना द्वारा प्रोड्यूस किया जाएगा। और अब खबर आ रही है कि दीपिका की द्रौपदी में रितिक रोशन भगवान कृष्ण का रोल अदा कर सकते हैं। 
बताया जा रहा है कि फिल्म के निर्माता मधु मंटेना और रितिक बहुत अच्छे दोस्त हैं इसलिए उन्होंने इस रोल के लिए अभिनेता से बात की है। ये किरदार किसी भी एक्‍टर के लिए काफी अच्‍छा होगा। ऐसे में कोशिश की जा रही है कि रितिक को इस फिल्‍म का हिस्‍सा बनाया जाए।
 
दीपिका इस फिल्म में ना केवल एक्टिंग करने वाली है बल्कि इसे प्रोड्यूस भी करेंगी। 'छपाक' और '83' के बाद ये दीपिका पादुकोण की तीसरी फिल्‍म होगी जिसे वह प्रोड्यूस करेंगी। 
अगला लेख
धमाका... अक्षय कुमार और सलमान खान साथ कर सकते हैं यह फिल्म!