गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. फोकस
  4. Bollywood 2019, Actress, Performance in 2019, Samay Tamrakar, Score Card of Actresses
Last Updated : मंगलवार, 24 दिसंबर 2019 (17:43 IST)

बॉलीवुड 2019 : अभिनेत्रियों का स्कोरकार्ड

बॉलीवुड 2019 : अभिनेत्रियों का स्कोरकार्ड - Bollywood 2019, Actress, Performance in 2019, Samay Tamrakar, Score Card of Actresses
वर्ष 2019 में बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेत्रियों का स्कोरकार्ड क्या रहा? किसने कितनी हिट दी और किसने कितनी फ्लॉप? पेश है साल भर का लेखा-जोखा।


 
आलिया भट्ट
आलिया भट्ट ने काम की गति कम कर दी है और इसीलिए 2019 में दो फिल्मों में नजर आईं। जहां गली बॉय में उनका काम बेहतरीन रहा और फिल्म भी हिट रही, वहीं कलंक फ्लॉप रही, लेकिन आलिया का काम सराहा गया। 
ब्लॉकबस्टर : 0
सुपरहिट : 0
हिट : 1
औसत : 0
फ्लॉप : 1 


 
कैटरीना कैफ 
कैटरीना कैफ की चमक अब कम होती जा रही है। साथ ही वे कम फिल्में भी करने लगी हैं। 2019 में भारत में वे सलमान खान के साथ दिखाई दीं जो कि बॉक्स ऑफिस पर औसत रही।  
ब्लॉकबस्टर : 0
सुपरहिट : 0
हिट : 0
औसत : 1
फ्लॉप : 0 


 
श्रद्धा कपूर
2018 की तरह 2019 भी श्रद्धा के लिए अच्छा रहा। साहो जैसी बड़े बजट की फिल्म का वे हिस्सा बनीं और इसका हिंदी वर्जन हिट रहा। दूसरी ओर छिछोरे भी हिट रही। दोनों फिल्मों ने करीब 150 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। 
ब्लॉकबस्टर : 0
सुपरहिट : 0
हिट : 2
औसत : 0
फ्लॉप : 0


 
सोनाक्षी सिन्हा
सोनाक्षी सिन्हा की मिशन मंगल सुपरहिट रही। दबंग 3 का परिणाम आना बाकी है। खानदानी शफाखाना और कलंक फ्लॉप रही। इसके अलावा टोटल धमाल और लाल कप्तान में भी उन्होंने छोटी-छोटी भूमिकाएं अदा की। कुल मिलाकर सोनाक्षी की पूरे वर्ष फिल्में आती रहीं।
ब्लॉकबस्टर : 0
सुपरहिट : 1
हिट : 0
औसत : 0
फ्लॉप : 2

 
तापसी पन्नू
2017 और 2018 की तरह 2019 में भी तापसी पन्नू की चार फिल्में रिलीज हुईं और एक एक्ट्रेस के रूप में तापसी का कद और ऊंचा हुआ। बदला हिट रही जिसमें वे मेगास्टार अमिताभ बच्चन के साथ टक्कर लेती नजर आईं। मिशन मंगल का भी वे हिस्सा रहीं जो सुपरहिट रही। गेम ओवर और सांड की आंख का प्रदर्शन बॉक्स ऑफिस पर भले ही कमजोर रहा हो, लेकिन इन फिल्मों में तापसी का अभिनय देखते ही बनता है। 
ब्लॉकबस्टर : 0
सुपरहिट : 1
हिट : 1
औसत : 0
फ्लॉप : 2

 
करीना कपूर खान
शादी और मां बनने के बाद करीन कपूर खान इन दिनों फिल्मों में कम ही नजर आती हैं। 2019 में उनकी गुड न्यूज रिलीज हुई जिसका बॉक्स ऑफिस रिजल्ट अभी नहीं आया है। 
ब्लॉकबस्टर : 0
सुपरहिट : 0
हिट : 0
औसत : 0
फ्लॉप : 0


 
सोनम कपूर
2019 सोनम कपूर के लिए खास नहीं रहा। एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा और द ज़ोया फैक्टर बुरी तरह पिटी। शादी के बाद सोनम का फिल्मों में मन कम ही लग रहा है। 
ब्लॉकबस्टर : 0
सुपरहिट : 0
हिट : 0
औसत : 0
फ्लॉप : 2


 
भूमि पेडणेकर
भूमि ने तेजी से एक सशक्त अभिनेत्री की पहचान बनाई है और 2019 में उनकी कुछ उम्दा फिल्में देखने को मिली हैं। बाला सुपरहिट रही तो पति पत्नी और वो हिट। सांड की आंख और सोनचिड़िया में भी उनका काम सराहा गया। हर फिल्म में उनका रोल अलग था और एक्टिंग देखने लायक। 
ब्लॉकबस्टर : 0
सुपरहिट : 1
हिट : 1
औसत : 0
फ्लॉप : 2


 
कृति सेनॉन 
कृति सेनॉन के लिए 2019 अच्छा रहा। लुका छिपी और हाउसफुल 4 हिट रही। पानीपत में उनका अभिनय बढ़िया था, लेकिन फिल्म चल नहीं पाई। अर्जुन पटियाला भी फ्लॉप रही। इसके अलावा वे कलंक और पति पत्नी और वो में भी छोटे रोल में नजर आईं। 
ब्लॉकबस्टर : 0
सुपरहिट : 0
हिट : 2
औसत : 0
फ्लॉप : 2

 
प्रियंका चोपड़ा 
तीन साल बाद प्रियंका चोपड़ा की कोई हिंदी फिल्म रिलीज हुई। द स्काई इज़ पिंक असफल रही, लेकिन प्रियंका की इस फिल्म में एक्टिंग यादगार रही। वैसे भी प्रियंका का मन अब हिंदी फिल्मों में कम ही लगता है। 
ब्लॉकबस्टर : 0
सुपरहिट : 0
हिट : 0
औसत : 0
फ्लॉप : 1

 
कंगना रनौट 
कंगना रनौट अपने दम पर मणिकर्णिका को बॉक्स ऑफिस पर 95 करोड़ के कलेक्शन तक ले गई, लेकिन फिल्म की ज्यादा लागत होने के कारण यह फिल्म असफल रही। जजमेंटल है क्या को दर्शकों ने जज बन कर तुरंत ठुकरा दिया। 
ब्लॉकबस्टर : 0
सुपरहिट : 0
हिट : 0
औसत : 0
फ्लॉप : 2


 
विद्या बालन 
विद्या बालन की 2019 में दो तेलुगु और एक तमिल के अलावा एक हिंदी फिल्म 'मिशन मंगल' रिलीज हुई। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही। फिल्म में तमाम कलाकार थे, लेकिन सबसे दमदार रोल विद्या का था जो उन्होंने बेहतरीन तरीके से अदा किया। 
ब्लॉकबस्टर : 0
सुपरहिट : 1
हिट : 0
औसत : 0
फ्लॉप : 0


 
अनुष्का शर्मा
अनुष्का शर्मा इस साल बिग स्क्रीन से नदारद रही और उनका ज्यादातर वक्त स्टूडियो की बजाय स्टेडियम में गुजरा जहां वे पति विराट कोहली की शानदार पारियां देखती रहीं। 

 
दीपिका पादुकोण
दीपिका पादुकोण भी 2019 में बड़े परदे से नदारद रहीं और उनकी कोई भी फिल्म रिलीज नहीं हुई।
 
ये भी पढ़ें
गुड न्यूज़ : मूवी प्रिव्यू